कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना एवं नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश

फरीदाबाद: आज
टेलीकाफ्रैस बैठक मे निर्णय लिया गया कि माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन को स्पष्ट तौर पर चिन्हित किया (MCF से बात करें) जाय और पुलिस ड्यूटी पक्की और प्रभावी (ब्रीफ़ करें और चेक करें) हो। नाइट कर्फ़्यू को सख़्ती से लागू करें।

विभिन्न स्थितियों में भीड़ की संख्या के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश है। इसे तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करें।

सारा ध्यान मास्क पहनने के व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए हो। मास्क ना पहनने वालो के चालान करें और फ़्री में मास्क वितरण कर इसको बढ़ावा दें।

कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना एवं नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश

जागरूकता मीटिंग अधिक से अधिक करें। संवाद इस तरह का हो लोग बचाव के तरफ़ ध्यान दें, पैनिक क्रीएट ना हो।

कांटैक्ट ट्रेसिंग और जीयो-फ़ेन्सिंग में सीएमओ का सहयोग करें। इसके लिए उनसे लगातार सम्पर्क रखें।

अस्पतालों के लगातार सम्पर्क में रहें। वहाँ मरीज़ों के परिवार और अस्पताल प्रबंधन के बीच किसी तरह के वाद-विवाद में फ़ौरन हस्तक्षेप करें।

आरडबल्यूए और इंडस्ट्रीयल एसोसीएशन से सम्पर्क रखें।

पुलिस कर्मी स्वयं कोरोना से बचने के तमाम उपायों का पालन करें, जैसे कि मास्क पहनना, हाथ-धोना, दो गज की दूरी रखना और ग़ैर-ज़रूरी मुलाक़ातों से बचना। पुलिस कर्मी स्वयं बचे रहेंगे तभी दूसरों को बचा पाएँगे।

ऑक्सिजन के गोदाम को सुरक्षा दि जाए। प्रशासन के अन्य प्रभाग से सतत और प्रभावी सम्पर्क रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago