श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ने रामनवमी के अवसर पर हवन- यज्ञ का किया आयोजन

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ओल्ड फरीदाबाद के सैयदवाड़ा में श्री महावीर मंदिर सेवा समिति द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

मंदिर में भगवान श्रीराम का अभिषेक किया। भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति द्वारा यह उत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते इसका आयोजन सादगी के साथ किया गया तथा सामाजिक दूरी व सैनिटाइजिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ने रामनवमी के अवसर पर हवन- यज्ञ का किया आयोजन


इस मौके पर श्री महावीर मंदिर सेवा समिति के प्रमुख सेवादार मूलराज नंदराजोग, सेवादार टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी ने बताया कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के तौर पर मनाई जाती है।

श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे, जिन्होंने अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिये जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि राम नवमी का पर्व अपने पुरातन इतिहास को व्यक्त करता है।

लगभग 6 लाख वर्ष पूर्व आज ही के पवित्र दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अवतार हुआ था।
उल्लेखनीय है कि हिन्दू कैंलेडर अनुसार हर साल ये पर्व चैत्र मास की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

रामनवमी हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसे लोग बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। चैत्र नवरात्रि का भी ये आखिरी दिन होता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम त्रेता युग में अवतरित हुए थे।

नवमी के साथ ही नौ दिन तक चले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का समापन हो गया। श्रद्धाुलओं ने हवन यज्ञ कर नवरात्रि के संकल्प को पूरा किया। कुछ भक्तों ने अष्टमी को ही कन्या पूजन की पंरपरा का निर्वाह किया तो कुछ ने नवमी के दिन परंपरा निभायी।

कन्याओं को वस्त्र, द्रव्य समर्पित कर भोजन कराया गया। बहुत से श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक उपवास रखा था।

इस अवसर पर अनिल गुप्ता एडवोकेट, सुनील कुमार, सतपाल चौधरी, रमेश चौधरी, रमेश मेहता, लोकेश मनचंदा, पंडित संतोष, राजीव शास्त्री, पंडित महेश कुमार, कमल, सुरेंद्र अरोड़ा, टीटू मटकेवाला, सोनू शर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago