Categories: Press Release

पब्लिक हेल्थ के पूर्व चीफ इंजीनियर अब बन गए है वॉटर रिसॉर्स अथॉरिटी के सदस्य

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की तरफ से पब्लिक हेल्थ के पूर्व चीफ इंजीनियर डीपीएस बेनीवाल को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने डीपीएस बेनीवाल को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। नवनियुक्त सदस्य डीपीएस बेनीवाल ने हरियाणा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया।

पब्लिक हेल्थ के पूर्व चीफ इंजीनियर अब बन गए है वॉटर रिसॉर्स अथॉरिटी के सदस्य

डीपीएस बेनीवाल मूल रूप से फतेहाबाद के नेहला गांव से संबंध रखने वाले हैं और फिलहाल पंचकूला निवासी हैं। उन्होंने 1987 में हरियाणा के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में बतौर असिस्टेंट एक्सईएन ज्वाइन किया था। वर्ष 2004 में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बने तथा इसके बाद 2009 में चीफ इंजीनियर बने और 11 साल से अधिक इस भूमिका में कार्य किया।

उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।इससे पहले वह 1985 से 1987 तक गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सिरसा में लेक्चरर के तौर पर भी कार्य करते रहे। डीपीएस बेनीवाल शुरू से ही वैचारिक तौर पर जननायक चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इनका परिवार भी शुरू से चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा और जेजेपी से जुड़ा हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago