Categories: Press Release

फसल के भुगतान के दावे पर फेल हुई प्रदेश सरकार – अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़ । इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ से एक बयान जारी कर कहा कि 24 अप्रैल शनिवार को इनेलो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिला प्रधानों की अगुआई में अपने-अपने जिलों की मंडियों में जाकर गेहूं खरीद के बारे में किसानों से संपर्क करेंगे साथ ही मंडियों में किसानों के लिए शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेंगे।

मंडियों में ठेकेदारों द्वारा किसानों से प्रति कट्टा पांच रुपए वसूलने और गेहूं तुलाई के समय प्रति कट्टा 50 किलो की बजाय 51 किलोग्राम गेहूं भरने जैसी शिकायतों की छानबीन करेंगे। इसके बाद मीडिया में अपनी बात रखेंगे।इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार द्वारा किसानों को 72 घंटे में गेंहू की फसल का भुगतान करने के सारे दावे फेल साबित हुए हैं।

फसल के भुगतान के दावे पर फेल हुई प्रदेश सरकार – अभय सिंह चौटाला

भाजपा-गठबंधन सरकार किसानों के गेंहू की फसल का भुगतान तुरंत करे और मंडियों में जो अव्यवस्था फैली है उसे ठीक करे। इनेलो नेता ने कहा कि वो स्वयं मंडियों में गए हैं जहां किसानों के साथ आए दिन हो रहे उत्पीडऩ को उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन किसानों को मनचाहे गेहूं की फसल का भुगतान हो, मंडी में बारदाने की कमी हो, गेहूं की फसल का उठान हो या फिर बारिश के कारण खुले में पड़ी गेहूं के खराब होने की बात हो जैसी समस्याओं से न जूझना पड़ता हो।


उन्होंने कहा कि आज बहुत से ऐसे किसान हैं जिनकी गेंहू की फसल को बिके एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन फसल का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। वहीं प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार मंडियों में किसानों को बारदाना तक समय पर उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है जिसके कारण किसान मंडियों में बारदाने की कमी के कारण गेहूं की उठान न होने से भी परेशान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार के कारण जहां एक ओर किसान परेशान हैं और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है वहीं दूसरी तरफ खराब मौसम में हो रही बरसात के कारण कुदरत की मार का भी किसान सामना कर रहा है। आज सरकारी कुप्रबंधों के कारण खुले में पड़ी हजारों टन गेंहू बर्बाद होने के कगार पर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago