महामारी के दौर में मसीहा बनकर उभर रहा है यह मंदिर, मुफ्त में लोगों को करा रहा है भोजन

संक्रमण के दौरान समाज सेवा के लिए समाजसेवी संस्थाएं तथा लोग उभर कर सामने आते हैं तथा लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता करते हैं ऐसे ही समाज सेवा का कार्य तिगांव रोड स्थित श्री साईं मंदिर संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। मंदिर महामारी से पीड़ित लोगों के घरों तक मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है।

मंदिर के सेवादार महामारी से पीड़ित लोगों के घरों में एक फोन कॉल पर दोपहर तथा रात का खाना प्रदान कराते हैं। मंदिर के सेवादार विकास सहाय ने बताया कि लोगों की मदद के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है। पहल के तहत लोगों को घरों तक भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। ‌ दोपहर के भोजन में दाल चावल रोटी सब्जी तथा रात के भोजन में रोटी सब्जी पहुंचाया जाता है।

महामारी के दौर में मसीहा बनकर उभर रहा है यह मंदिर, मुफ्त में लोगों को करा रहा है भोजन

मंदिर के द्वारा एक नंबर जारी किया गया है जिस पर एक फोन कॉल के माध्यम से खाने का पैकेट घर तक पहुंचता है। विकास सहाय ने बताया कि यह सेवा पिछले 2 दिनों से चल रही है। पहले दिन 60 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया, दूसरे दिन करीब 120 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया तथा आज यानी तीसरे दिन अभी तक 110 लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया है।

मंदिर के संस्थापक मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि साईं बाबा ने मुसीबत के समय लोगों की सेवा करने का संदेश दिया है इसलिए मंदिर संक्रमण के दौरान लोगों की सेवा कर रहा है। मंदिर हर जरूरतमंद तक भोजन के पैकेट पहुंचाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अभी मंदिर में 120 पैकेट भोजन तैयार किया जा रहा है। जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, पैकेट की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

भोजन के लिए यहां करें फोन


यदि आपके घर परिवार में कोई महामारी से संक्रमित है और श्री साईं मंदिर संस्थान से मदद चाहते हैं तो इस मोबाइल नंबर 8700707229 पर संपर्क करें। आपके घर तक भोजन का पैकेट पहुंच जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago