विराट कोहली ने रचा विराट इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। यह रिकॉर्ड काफी ख़ास है। दरअसल, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

इस रिकॉर्ड के दूर – दूर तक कोई भी खिलाडी नहीं है। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। 

विराट कोहली ने रचा विराट इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी

मैच काफी रोमांचित रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह सीज़न काफी अच्छा जा रहा है। विराट ने यह मुकाम 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल किया। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं। 

भारतीय रन मशीन विराट कोहली अपने नाम काफी रिकॉर्ड दर्ज करवा चुके हैं। आईपीएल का यह सीज़न भी उनकी टीम के लिए अच्छा जा रहा है। बात करें मैच की तो राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। यह विराट का इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा।

लगातार 4 मैच विराट की टीम इस सीज़न में जीत चुकी है। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर विराट की आरसीबी है। विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। आरसीबी अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago