Categories: Faridabad

25 की है बहन की शादी, अभी तक नहीं मिली है इजाजत, पता नहीं कैसे होगी शादी!

बहन की शादी है 25 को अभी तक प्रशासन की ओर से इजाजत नही मिली है, कुछ इस तरीके से लोग अपने सगे- संबंधियों की शादी को लेकर प्रशासन से इजाजत के लिए गुहार लगा रहे है।

भारी संख्या में लोग सुबह से ही बल्लभगढ़ एसडीएम दफ्तर के बाहर अपने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए इंतजार कर रहे है परंतु अभी तक भी उन्हें इजाजत नहीं मिल पाई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

25 की है बहन की शादी, अभी तक नहीं मिली है इजाजत, पता नहीं कैसे होगी शादी!

दरअसल, प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने महामारी के मद्देनजर किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपने क्षेत्र के एसडीएम की इजाजत लेने के आदेश दिए हुए है।

आदेशों के मद्देनजर लोग कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत लेने के लिए एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां लोगों को पता चला कि एसडीएम अपराजिता महामारी से संक्रमित है और कार्यालय नहीं आ रही है हालांकि एसडीएम अपराजिता लगातार अपना काम कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार एसडीएम अपराजिता घर से ही लोगों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और व्यवस्था को सुचारू रूप से कायम करने की कोशिश कर रही हैं परंतु उनके प्रयासों के बावजूद भी लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण काम सही समय पर नहीं हो पा रहे हैं।

एसडीएम दफ्तर पहुंचे महेश कुमार ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को बेटी की शादी है परंतु अभी तक प्रशासन से इजाजत नहीं मिल पाई है। सुबह से कई बार दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं परंतु कुछ भी नहीं हो पा रहा है।


एक अन्य फरियादी सुजीत ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है परंतु आगामी 26 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि पहले तो ऐसा कुछ नहीं होता था परंतु महामारी के चलते इजाजत लेना जरूरी कर दिया गया है, एसडीएम कार्यालय इजाजत लेने पहुंचे तो इजाजत नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही दफ्तर के बाहर खड़े हैं परंतु कुछ नहीं हो पा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago