Categories: Press Release

महामारी को देनी है मात, तो प्रशासन के साथ तालमेल बैठाएं निजी अस्पताल

फरीदाबाद, 23 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि चिकित्सक बड़ी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। संक्रमित मरीजों का ईलाज करते हुए वह पॉजिटिव हो जाते हैं और ठीक होने के बाद फिर से अपने काम में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ यह लड़ाई हमें मिलकर लडऩी होगी। हम सभी को प्रशासन के साथ भी तालमेल करके चलना होगा ताकि व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल शुक्रवार को लघु सचिवालय के छठे तल स्थित कांफ्रेस हॉल में जिला के सभी निजी अस्पतालों के संचालकों के साथ मीटिंग को संबोधित कर रही थी।उपायुक्त ने कहा कि मौजूदा समय में महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कम लक्षण वाले व्यक्ति भी अस्पतालों में बैड ले रहे हैं। ऐसे हमें यह देखना है कि अस्पताल में बैड जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिले।

महामारी को देनी है मात, तो प्रशासन के साथ तालमेल बैठाएं निजी अस्पताल

उन्होंने कहा कि सभी निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें सीटीएम, एसीपी व डिप्टी सीएमओ को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गरीब व अमीर सभी बराबर हैं और हमें सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवानी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास दवाओं और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हम दिन-रात इस कार्य में जुटे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल को एडमिशन व डिस्चार्ज की जानकारी देनी होगी। ऐसे मरीजों की जानकारी भी रखनी होगी जो घरों में अपना ईलाज करवा रहे हैं।इस दौरान उन्होंने सर्वोदय अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्पताल द्वारा मरीजों को घरों में ही एडमिट कर उन्होंने होम सर्विस देनी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन व्यवस्था है।

इसमें हमें मरीज को ओक्सीमीटर, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ-साथ टेलीफोन से सलाह देनी है। उन्होंने कहा कि इससे अस्पतालों का काफी बोझ कम होगा और लोगों को अच्छी सुविधाएं भी मिलेंगी।उन्होंने सर्वोदय अस्पताल द्वारा ही ग्रेटर फरीदाबाद स्थित जीवा केयर को टेकओवर कर वहां अस्थाई तौर पर 48 बैड की होम आईसोलेशन जैसी व्यवस्था करने के लिए भी बधाई दी।

मीटिंग में एशियन अस्पताल द्वारा बताया गया कि उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद में अपने बनने वाले अस्पताल में अस्थाई तौर पर 20 बैड की व्यवस्था मरीजों की सुविधा के लिए की है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी अस्पतालों की बैड, आईसीयू व ऑक्सीजन बैड की स्थिति की भी क्रमवार ढंग से जानकारी ली।

इसके साथ ही ऑक्सीजन की आवश्यकता की जानकारी भी उपायुक्त ने सभी अस्पताल संचालकों से ली। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम मोहित कुमार, सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया, एसीपी सैंट्रल सत्यपाल यादव सहित सभी अस्पतालों के संचालक व कई वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago