Categories: FaridabadHealth

महामारी में संक्रमित लोंगो के लिए रामबाण साबित हो रहे है यह औषधिय वाले पौधे

महामारी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग आए दिन संक्रमण की चपेट में आ रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने अपने व्यस्त कार्यशैली में से कुछ समय अपने स्वास्थ्य पर भी भरपूर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

लोग महामारी से बचने के लिए अलग-अलग घरेलू नुस्खों के साथ अलग अलग आयुर्वेदिक पौधे के जरिए घर में ही अपने स्वस्थ का पूरा ध्यान रख रहे हैं ताकि वह भी संक्रमण की चपेट में ना आ जाए।

महामारी में संक्रमित लोंगो के लिए रामबाण साबित हो रहे है यह औषधिय वाले पौधे

ऐसे में फरीदाबाद सेक्टर 17 बाई पास स्थित औषधिय पार्क है। यहां पर लोगो को मुफ्त में औषधियां प्रदान की जाती है। वहां पर उपस्थित पार्क के श्रमिक गोपाल ने बताया कि लोग यहां से बड़ी मात्रा में ऐसी तमाम तरह की औषधियां ले जा रहे है जो इन दिनों महामारी से बचने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।

उन्होंने बताया की लोग इस औषधीय पार्क से तुलसी , गिलोय , अश्वगंधा जैसी औषधियों के पौधे बड़ी मात्रा में ले जा रहे हैं। अगर हम गिलोय की बात करे तो लोग नीम गिलोय अधिक ले जा रहे है। इन सभी पौधो के साथ लोग नीम के पत्तो को भी ले जा रहे है। पार्क श्रमिक ने बताया कि औषधिय पार्क में सैकड़ों पेड़– पौधे है।

जो लोगों की अलग-अलग बीमारियों को दूर करने में काम आते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब डेढ़ सौ प्रकार के औषधिय पौधे मौजूद है।

आपको बता दें की हरियाणा में आए दिन संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते हरियाणा सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए अपनी ओर से सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को हरियाणा सरकार ने सभी बाजारों, शॉपिंग मॉल, दुकानों को शाम 6:00 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है।

साथ ही प्रदेश की ओर से पहले से ही लागू कर्फ्यू को रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सुचारू रूप लागू करने का निर्देश दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago