Categories: Politics

अधिकारियों से बोले विज, सख्ती लोगों को ऐसे चेताए कि उन्हें लॉकडाउन याद आए

भले ही बढ़ते संक्रमण के बीच हरियाणा सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई लॉक डाउन नहीं लगाया गया है मगर बावजूद फिर भी सख्ती को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी के हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बाजारों, साप्ताहिक हाट, शॉपिंग सैंटर,

खेल के मैदानों जैसे भीड़-भाड़ वाले एवं सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया जाए, ताकि कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके। विज ने यह भी कहा कि प्रदेश भर में पुलिस की ऐसी उपस्थिति दिखनी चाहिए ताकि आमजनता इस दौरान लॉक डाउन की प्रतिक्रिया को एक बार फिर भाप सकें।

अधिकारियों से बोले विज, सख्ती लोगों को ऐसे चेताए कि उन्हें लॉकडाउन याद आए

इसके उपरांत शुक्रवार को चंडीगढ़ सचिवालय दफ्तर में गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कोविड नियमों को कड़ाई से लागू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचने के लिए पुलिस की सख्ती के साथ-साथ आम लोगों को खुद से सावधानी बरतनी चाहिए।

मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई कि हरियाणा में मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर नहीं हो पा रही है। खासतौर से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले के निजी अस्पतालों में समय से ऑक्सीजन की खेप नहीं पहुंच पा रही है। हालात यह हैं कि उत्तर भारत के सबसे बड़े निजी अस्पतालों में शुमार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी ऑक्सीजन की सप्लाई समय से नहीं पहुंच पा रही है।

जबकि वहां पर कोविड के करीब 450 गंभीर मरीज दाखिल हैं। इस अवसर पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क व पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago