Categories: Faridabad

हेल्पलाइन नंबर से लोगों को नहीं मिल रही है हेल्प, नंबरों से नहीं हो पा रहा है संपर्क

जिला प्रशासन ने महामारी में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं परंतु इन हेल्पलाइन नंबर से लोगों को कोई हेल्प नहीं मिल पा रही है। हेल्पलाइन नंबर या तो लग नहीं रहे या फिर स्विच ऑफ जा रहे हैं ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


दरअसल, जिले के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ हरजिंदर आर्य को जब फोन करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन व्यस्त वही डॉक्टर हरजिंदर आर्य की तरफ से दोबारा कॉल करने का प्रयास भी नहीं किया गया।

हेल्पलाइन नंबर से लोगों को नहीं मिल रही है हेल्प, नंबरों से नहीं हो पा रहा है संपर्क

जब जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर फोन करने का प्रयास किया गया तो फोन उठाया तो गया परंतु रिस्पांस नहीं मिला। ऐसा ही कुछ डॉक्टर गजराज से संबंधित विषय में भी देखने को मिला जब डॉक्टर गजराज को फोन करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ आया। ईएसआईसी में नगयुक्त डॉ निखिल से जब संपर्क साधने की कोशिश की गई, उनका भी नंबर स्विच ऑफ आया।

जब ईएसआईसी के डॉक्टर अर्चना सेतिया से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और दोबारा फोन भी नहीं किया।


गौरतलब है कि जिला उपायुक्त डॉ गरिमा मित्तल तथा जिला प्रशासन लोगों की दी जा रही मदद को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं परंतु जमीनी स्तर पर दावे केवल हवा हवाई साबित हो रहे हैं।

आए दिन प्रशासन की तरफ से अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है परंतु अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठ नहीं है। अधिकारी या तो फोन नहीं उठा रहे या फिर फोन को स्विच ऑफ किया हुआ है।


ऐसे में यह सोचने का विषय है कि लोगों की मदद के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था इतनी लचर है तो लोगों की मदद कैसे की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago