Categories: Faridabad

इस समय फरीदाबादवासी महामारी के इन नियमों की कर रहे हैं पालना, सेमी लॉकडाउन की है स्थिति

लगातार बढ़ते संक्रमण मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद में सख्ती बढ़ा दी है। हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन महामारी पर रोक लगाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। आए दिन अलग-अलग नियम बनाए जाते हैं तथा लोगों से भी नियमों की पालना करने की अपील की जाती है।

इस समय फरीदाबादवासी महामारी के इन नियमों की कर रहे हैं पालना, सेमी लॉकडाउन की है स्थिति

इस समय फरीदाबाद में यह है नियम
नाइट कर्फ्यू
हरियाणा सरकार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल आपातकालीन सुविधाओं को ही बाहर निकलने की अनुमति है वही यदि कोई बिना वजह कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकलता है तो उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

6 बजे दुकानें बंद
महामारी पर रोक लगाने के लिए नियमों में 6 बजे दुकानें बंद करने के भी आदेश है। जिले की सभी दुकानें 6 बजे बंद हो जाती है केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रहती है। फरीदाबाद पुलिस शाम 6 बजते ही सायरन के माध्यम से सभी दुकानों को बंद करवा देती है।

मंडिया बंद
जिला प्रशासन ने जिले की तमाम बड़ी मंडियों को आमजन तथा फुटकर व्यापारियों के लिए बंद कर दिया है।

माना जाता है कि मंडियों से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। मंडियों में लोग ना तो मास्क लगाते हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना करते हैं।

दिन में हो सांस्कृतिक कार्यक्रम
गृह मंत्री अनिल विज ने बीते दिन भी सांस्कृतिक समारोह को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार सभी समारोह को दिन में ही आयोजित किया जाए, यदि रात में किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि की जाती है तो दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

वर्क फ्रॉम होम
सीएम ने सरकार और निजी दोनों ही कार्यालयों को घर से काम शुरू करने के लिए कहा ताकि भीड़ को कम किया जा सके और साथ ही संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago