Categories: Faridabad

महामारी से संक्रमित मरीज इस हेल्पलाइन नंबर से ले मुफ्त में डाइट से संबंधित एक्सपर्ट की सलाह, होगा फायदा

यदि आप भी महामारी से ग्रसित है और अपनी ड़ाइट से संबंधित किसी एक्सपर्ट की सलाह चाहते है तो जज्बा फांउडेशन की यह योजना आपकी मदद कर सकती है।

योजना के तहत होम आईसोलेशन में रह रहे संक्रमित फाउड़ेशन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9873906667 पर फोन कर उचित सलाह ले सकते है। हेल्पलाइन नंबर पर फाउंडेशन की सदस्य और प्रदेश से सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन न्यूट्रीशन साइंस डिग्री होल़्डर डायटीशियन ज्योति यादव सवालों के जवाब देंगी।

महामारी से संक्रमित मरीज इस हेल्पलाइन नंबर से ले मुफ्त में डाइट से संबंधित एक्सपर्ट की सलाह, होगा फायदा

जज्बा फाउड़ेशन के संस्थापक हिमांशु भट्ट ने बताया कि इस समय पूरा देश महामारी से जूझ रहा है। इस समय में आगे आकर लोगों की मदद करना बेहद जरुरी है। महामारी से ग्रसित लोग अपनी ड़ाइट को लेकर काफी परेशान है, इसलिए इस पहल की शुरुआत की गई है। हेल्पलाइन नंबर महामारी से गस्रित मरीज तथा उनके परिवार को ड़ाइट से संबंधित जानकारी देगी जिससे मरीज सही ड़ाइट ले सके और जल्द से जल्द ठीक हो सके।

उन्होने बताया कि इस समय सभी ओपीडी बंद है, लोगों को बीमारी से संबंधित सही जानकारी नही मिल पा रही है, आमजन इस नंबर से संपर्क कर खाने- पीने तथा इम्यूनिटी बढाने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस विषय में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन न्यूट्रीशन साइंस डिग्री होल़्डर डायटीशियन ज्योति यादव ने बताया कि महामारी के दौर में अपना खयाल रखना बेहद जरुरी है। जो लोग महामारी में बुखार से पीडित है, वह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य साम्रगी का प्रयोग करें। डाइट में प्रोटीन का प्रयोग करें।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। शुगर का कम से कम प्रयोग करें, शुगर की जगह शहद का प्रयोग करें। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन सी, गिलोय, सब्जियों, अदरक व काड़े का सेवन करें। अगर गले में कफ है तो गर्म पानी पिए, गर्म पानी में शहद का प्रयोग कर सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago