Categories: FaridabadHealth

मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा लेकिन बेड की संख्या में आ रही है कमी

पिछले हफ्ते में महामारी का दौर इतना बढ़ गया है कि अस्पतालों में बेड की संख्या कम नजर आने लगी है। अगर हम वास्तविकता की बात करें तो अस्पताल में मरीजों की संख्या बेड की संख्या से कई गुना ज्यादा है।

अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है और वह मरीज से आईसीयू यानी गंभीर मरीजों की संख्या में ही इजाफा देखने को मिल रहा है। जिनको ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और आज के समय में जिले में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है।

मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा लेकिन बेड की संख्या में आ रही है कमी

ईएसआईसी अस्पताल वाह मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे ने बताया कि उनके यहां पर मरीजों की संख्या में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जो मरीज पहले ऑक्सीजन पर थे उनकी हालत बिगड़ती जा रही है और उनको अब एच डी यू में भर्ती किया जा रहा है।

अब अस्पताल की हालत ऐसी हो चुकी है कि अस्पताल ओवरलोडेड हो चुका है। आईसीयू, एचडीयू और ऑक्सीजन वाले बेड पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। अगर हम जनरल वार्ड की बात भी करें तो वहां पर भी मरीजों की संख्या काफी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीज नेगेटिव हो जाता है।

लेकिन उसके बावजूद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होता है। इसलिए उनको डिस्चार्ज नहीं किया जाता है। जब तक मरीज की हालत में सुधार नहीं होगा तब तक अस्पताल से उसको डिस्चार्ज नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके हर रोज सैकड़ों मरीजों को मना किया जा रहा है।

सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल की बात करें तो वहां पर भी जनरल वार्ड से लेकर आई सी यू वार्ड पूरी तरह से फुल है। उन्होंने बताया कि उनके पास भी ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। इसी वजह से उनको भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने की वजह से मरीजों को तो परेशानी ही रही है। साथ ही अस्पताल को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जो मरीज थोड़े बहुत ठीक हो जाते हैं। उनको जीवा क्लिनिक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

उनके द्वारा वहां के 50 बेड को कोविद सेंटर में तब्दील किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले मात्र 10 मरीजों को ही ऑक्सीजन चाहिए होती थी। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 200 हो चुकी है। जिसकी वजह से उनके यहां पर भी ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है ।

वही इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ गजराज का कहना है कि जिले जिले के किसी भी बड़े अस्पताल में कोई भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इसके अलावा ऑक्सीजन की भी जिले में काफी कमी देखी जा रही है। जिसकी वजह से उनके पास हर रोज सैकड़ों की संख्या में मरीजों के फोन तो आ रहे हैं। लेकिन मैं किसी को भी बेड प्रोवाइड नहीं करवा पा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago