Categories: Faridabad

कमल भाटिया ने डेरा संत भगत सिंह ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान कर दिया संक्रमित मरीज को नवजीवन

कहते हैं नारी का जीवन जितना संघर्ष में होता है जितनी चुनौतियां उसे जिंदगी में मिली होती है यह सब उसे एक सशक्त नारी बनने में सहयोग करती हैं। तभी तो यह नारी कभी किसी की मां, कभी किसी की बहन, कभी किसी की पत्नी तो कभी किसी के लिए एक उजाले की तरह आकर जिंदगी को सवार देती है।

मगर फरीदाबाद की एक ऐसी ही नारी सामने आकर संक्रमित मरीजों को जीवनदान समाज के लिए अभिप्रेरणा का स्त्रोत बन गई है।

कमल भाटिया ने डेरा संत भगत सिंह ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान कर दिया संक्रमित मरीज को नवजीवन

हम बात कर रहे हैं एनआईटी निवासी कमल
भाटिया की जिन्होंने किसी कोरोना संक्रमित का जीवन बचाने की कोशिशों के तहत डेरा संत भगत सिंह ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया है। कमल भाटिया से पहले अंजलि चौहान, मीतू मेहंदीरत्ता, अनुष्का सेठी और हरियाणा रेडक्रास सोसायटी की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता प्लाज्मा दान कर इस तरह के उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी हैं, जिनसे और लोग भी प्रेरित हो रहे हैं।

दंत चिकित्सक डा.शेफाली की सहायक फ्रंटलाइन वारियर्स कमल भाटिया गत वर्ष सितंबर माह में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थी। अब जब कोरोना का दूसरी लहर शुरू हुई और ज्यादा लोग संक्रमित होने लगे, तो प्लाज्मा का संकट पैदा हो गया। ऐसे में कमल ने अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए प्लाज्मा दान करने की इच्छा व्यक्त की।

कमल भाटिया द्वारा उठाया गया यह कदम जितना सराहनीय है, उतना अभिप्रेरणा करने वाला भी है। एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते ग्रहणी के ऊपर कार्यों का बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ से सब कुछ समझते बुझते हुए और सहजता के साथ अपने कार्यों को पूरी लगने के साथ कर रही है यह भी किसी अभिप्रेरणा से कम है क्या।

महिला उद्यमी मीतू मेहंदीरता कहती हैं कि
यह एक बेहद कठिन समय है। अगर प्लाज्मा से किसी की जान बच सकती है, तो निसंकोच और बेझिझक होकर इस नेक कार्य को करने के लिए आगे आएं। मैं भी पूर्व में प्लाज्मा दान कर चुकी हैं और यह बेहद सरल तरीके से किया जाने वाला कार्य है।

वहीं हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता का मानना है कि आज की नारी हर काम करने में सक्षम है। मैंने भी प्लाज्मा दिया था। ऐसी युवतियां जो कोरोना संक्रमण से उबर चुकी हों, वो अपना खून का सैंपल देकर एंटी बाडी की जांच करा सकती हैं। एंटी बाडी बनी है, तो प्लाज्मा दान कर किसी की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago