Categories: FaridabadHealth

अब करनी होगी घर की खुद देख भाल क्योंकि कामवाली बाई का आना हुआ बंद , आरडब्ल्यूए ने दिया आदेश

दिन प्रतिदिन महामारी के चलते पॉजिटिव केस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है। वहीं सेक्टर की आरडब्ल्यूए के द्वारा भी अपनी ओर से इस महामारी को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

सेक्टर 31 आरडब्लूए द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने सेक्टर वासियों से गुजारिश की है कि वह कुछ समय के लिए अपने घर पर काम करने वाली मेड को ना भुलाए। वह अपना काम स्वयं करें। जिससे की महामारी पर रोक लगाई जा सके।

अब करनी होगी घर की खुद देख भाल क्योंकि कामवाली बाई का आना हुआ बंद , आरडब्ल्यूए ने दिया आदेश

सेक्टर 31 आरडब्ल्यूए के प्रधान अमरीश त्यागी ने बताया कि उनके सेक्टर के 500 मीटर के दायरे में करीब 114 पॉजिटिव केस एक्टिव है। जिनके घरों में अभी भी मेड काम करने के लिए जा रही है।

मेड एक घर का काम करने के बाद दूसरे घर का काम करने के लिए आया जाया करती है।जिसकी वजह से उसके जरिए अन्य घरों में रहने वाले लोगों को भी इस महामारी का शिकार होने का डर लगा रहता है।

इसी वजह से आर डब्ल्यू ए के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कुछ समय के लिए सेक्टर में जिनके घर में भी मेड कार्य करने के लिए आती है।

उसको बंद कर दिया जाए ताकि लोगों को महामारी की वजह से संक्रमित होने से रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने लोगों को यह भी बताया है कि सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में ना तो बेड मिल रहे हैं और ना ही ऑक्सीजन।

इसकी वजह से मरीजों की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आप सभी लोगों से गुजारिश करते हैं कि कुछ समय के लिए आपके घरों में आने वाली मेड को रोका जाए और अपने घर का कार्य खुद किया जाए। अगर वक्त रहते सावधानी बरती जाए। तो आने वाले समय में इस महामारी को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago