क्या आप अंतरराष्ट्रीय दूध दिवस के बारे में ये बाते जानते है ? दूध के सेवन में भारत सबसे…

मानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं अच्छे खानपान की सबसे अधिक आवश्यकता होती है जिसके लिए दूध सबसे उपयोगी बताया जाता है। दूध का सेवन मनुष्य शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर आहार भी माना जाता है। इसलिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 जून को अंतरराष्ट्रीय दूध दिवस मनाया जाता है।

जो 2001 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता आ रहा है। दूध हमारे आहार का कितना जरूरी हिस्सा है और इसके सेवन से हमारे शरीर में क्या-क्या फायदे होते हैं इसके बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताना और उन्हें जागरूक करना ही इस दिन को मनाए जाने का इकलौता उद्देश्य है।

जिससे अधिक से अधिक लोग इस विषय से परिचित हो सके और रोजाना उचित मात्रा में दूध के सेवन को अपनी रोजाना कि अच्छी आदतों में शामिल करे ताकि उनका स्वास्थ्य बीमारियों से लड़ने के लिए बेहतर बना रहे।

क्या आप अंतरराष्ट्रीय दूध दिवस के बारे में ये बाते जानते है ? दूध के सेवन में भारत सबसे…

भारत में दूध का महत्व:-

भारत में अधिकतर घरों में माता पिता अपने बच्चों को दूध के सेवन के लिए बाध्य करते हैं ताकि उनके बच्चों के मस्तिष्क पर इसका बेहतर प्रभाव पड़े और वे पढ़ाई में अधिक रूचि ले सके और इसी के चलते भारत में ‘पियो ग्लास फूल दूध’ का नारा काफी प्रचलित भी है जो दूध के सेवन के प्रति लोगों को जगरुक करता है।

बता दे की भारत में दूध के गाढ़ेपन की वजह से भैंस का दूध ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन यूरोप और अमेरिका में जिस दूध की सर्वाधिक खपत होती है, वह गाय का होता है। क्यूंकि गाय का दूध भैंस के दूध के मुकाबले अधिक पौष्टिक माना जाता है।

भारत में दूध के सेवन को सबसे अधिक महत्व देने वाला राज्य हरियाणा

बात करें भारत में दूध का सेवन सबसे अधिक कहां पर होता है तो सबके मन में हरियाणा प्रदेश कि छवि उभर कर सामने आती है। हरियाणा के बारे में दूध दही के खाने को लेकर लोगों के मन में अलग पहचान बनी हुई है। हरियाणा में गांव देहात में सबसे अधिक दूध देने वाले पशुओं का पालन किया जाता है और दूध, दही, घी इत्यादि यहां के लोगों का नियमित आहार माना जाता है।

दूध का व्यापारिक क्षेत्र:-

भारत में दूध का महत्व इतना अधिक है कि वर्तमान समय में दूध का सेवन एक बड़ा व्यापार क्षेत्र बन चुका है जो लाखों लोगों के लिए रोजगार का साधन है। बता दे कि भारत में कुछ विश्व प्रसिद्ध दूध डेरी है जो देश-विदेश तक दूध का व्यापार करती है इन डेयरी में अमूल, मदर डेयरी, नंदिनी डेयरी एवं कई अन्य प्रमुख डेयरी के नाम शामिल है।

दूध का सेवन क्यों आवश्यक है:-

भारत में अधिकतर लोगों को लगता है कि दूध केवल बच्चों के लिए अधिक जरूरी है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। बढ़ती उम्र के साथ ये हर किसी के लिए जरूरी होता है। यह एक सिद्ध तथ्य है कि प्रतिदिन एक गिलास दूध पीने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी में सुधार होता है।

वर्तमान स्थिति में दूध का महत्व :-

वर्तमान में भारत कोरोना महामारी के प्रभाव से बुरी तरह प्रभावित है और ऐसे में सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस महामारी से बचने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली अर्थात इम्यूनिटी का मजबूत होना अति आवश्यक है। जिस व्यक्ति की इम्युनिटी जितनी मजबूत होगी उस पर इस महामारी का उतना ही कम प्रभाव पड़ेगा।

दूध भी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का एक सबसे प्रमुख पेय पदार्थ है जो मनुष्य के स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मदद करता है इसलिए आवश्यकता है कि इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी लोग दूध के सेवन को अपने रोजाना की आदतों में शामिल करें ताकि इसके लाभ से वर्तमान में फैली इस भयावह महामारी से भी निपटा जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago