Categories: FaridabadPublic Issue

लोगो की मदद के लिए प्रशासन है सजग, एसडीम ने दिया आश्वासन

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए भी प्रशासन व चिकित्सा विभाग के अधिकारी सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। एसडीएम अपराजिता केमिस्ट, स्टॉकिस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर की बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता है कि कोविड-19 के वैक्सीन रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब या अन्य दवाइयों के लिए कोई भी व्यक्ति दर-दर ना भटके। कोविड-19 के उपचार के लिए मरीज की बेहतर सहायता समय पर मिले इसके लिए प्रशासन गम्भीरता से कार्य कर रहा है।

लोगो की मदद के लिए प्रशासन है सजग, एसडीम ने दिया आश्वासन

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उपमंडल के सभी केमिस्ट, स्टॉकिस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर कोविड-19 से संबंधित रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब या अन्य दवाइयों सीधे ही अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे। कोविड-19 से सम्बंधित दवाइयों की बिक्री किसी भी बाहरी काउंटर पर नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संवेदनशील उपचाराधीन मरीजो का उपचार कर रहे संबंधित डॉक्टर द्वारा बीमारी की गंभीर स्थिति में ही मरीजों के लिए कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन गूगल फार्म भरना होगा। ऑनलाईन गूगल फार्म को ड्रग कंट्रोलर इंस्पेक्टर की सहमति के पश्चात ही संबंधित डॉक्टर या अस्पताल को कोविड-19 के उपचार के लिए तुरंत रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब या अन्य दवाइयों के वैक्सीन दिए जाएगा। उन्होंने बताया कि गूगल फॉर्म में संबंधित डॉक्टर को अपना लाइसेंस नंबर व नाम तथा पूरा पता लिखकर भरना होगा और कोविड-19 के गंभीर स्थिति के मरीज का पूरा विवरण भी भरना होगा।

कोविड-19 के अति संवेदनशील मरीज के उपचार के लिए ही इस वैक्सीन का प्रयोग करना होगा। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि रेमेडीशिवर वैक्सीन केवल उन्हीं मरीजों को दिया जाएगा। जिनकी हालत कोविड-19 की बीमारी से संवेदनशील हो। यदि किसी भी अस्पताल या डॉक्टर द्वारा कोविड-19 के गंभीर मरीज के उपचार में अनदेखी की गई तो उसके खिलाफ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी चिकित्सक द्वारा बाहरी दबाव में सामान्य मरीज को कोविड-19 के उपचार का वैक्सीन दिया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोविड-19 के उपचार के लिए सरकार व प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि किसी भी अस्पताल या डॉक्टर द्वारा किसी मरीज पर बाहर से रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब या अन्य दवाइयों वैक्सीन मंगवाने तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago