लॉकडाउन नहीं मगर पाबंदियों की भरमार, अब 50 की जगह केवल 30 के लिए खुलेंगे प्रत्येक द्वार

हरियाणा में संक्रमित मरीजों का मामला इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि मानो जिस तरह हाथों से रेत का फिसलना। एक तरह तो सरकार यह दम भर रही ही कि लॉक डाउन के दवाब तलें आमजन को नहीं दबाया जाएगा। मगर दूसरी दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सख्त पाबंदियों तले आमजन को रौंदा जा रहा हैं।

हर गुजरते दिन और एक नए आदेश के साथ आमजन का संशय लॉक डाउन को लेकर बढ़ता ही जा रहा है। भले ही प्रदेश सरकार कितना ही विश्वास क्यों ना दिलाए मगर दिन प्रतिदिन बढ़ती सख्ती आमजन के दिलों की धड़कनों को तेज कर दी जा रही है।

लॉकडाउन नहीं मगर पाबंदियों की भरमार, अब 50 की जगह केवल 30 के लिए खुलेंगे प्रत्येक द्वार

अब इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने महामारी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। उन सभी स्थानों पर जहां पहले 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी, उसे अब 30 कर दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि जिम, सिनेमा हॉल इत्यादि स्थान में अब सिर्फ 30 लोग शामिल हो सकेंगे।

जहां पहले यह पाबंदियां नाइट कर्फ्यू से लेकर शुरू हुई थी वही 6 बजे तक बाजार बंद होने से लेकर फरीदाबाद में मिनी माइक्रो जोन बनाकर उनमें लॉकडाउन लगाना कहीं ना कहीं अब लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों को न्योता दे रहा है।

सरकार ने आईएएस विजयेंद्र कुमार को राज्य ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आईएस अंशज सिंह, शक्ति सिंह, सुशील सारवान, एचसीएस अनिल नगर, सितेंद्र सिवाच, अनिल दून, राजेश कौथ, मयंक भारद्वाज व मुकंद राज्य नोडल अधिकारी की ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी व समन्वय में मदद करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago