Categories: Faridabad

माहवारी में ना लगाए टीका, इस वायरल हो रहे मैसेज की यह है सच्चाई, पीआईबी ने दी जानकारी

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर भी भ्रामक तथा गलत जानकारियों की झड़ी लगी हुई है‌।‌ आए दिन अलग-अलग तरह की गलत जानकारी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

ऐसी ही एक जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें यह कहा गया है कि लड़कियां पीरियड्स के 5 दिन पहले व 5 दिन बाद तक महामारी की वैक्सीन नही लगवाएं। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इस मैसेज का खंडन किया है।

माहवारी में ना लगाए टीका, इस वायरल हो रहे मैसेज की यह है सच्चाई, पीआईबी ने दी जानकारी

वायरल मैसेज में लिखा है कि देशभर में अब तक 45 से अधिक उम्र वालों को महामारी का टीका लगाया जा रहा है लेकिन 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के युवा भी वैक्सीन लगा सकेंगे वही इस मैसेज में लिखा है कि लड़कियां माहवारी के दौरान महामारी का टीका ना लगवाए क्योंकि पीरियड्स के दौरान लड़कियों की इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है ऐसे में टीका उनके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है।

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने इस जानकारी का खंडन किया है और कहा है कि इस तरह की किसी भी प्रकार की जानकारी पर विश्वास ना करें। महामारी का टीका सभी के लिए सुरक्षित है और सभी को टीका लगवाना चाहिए।

गौरतलब है कि महामारी के संक्रमण के साथ- साथ सोशल मीडिया पर फेक व गलत जानकारी का संक्रमण भी बढ़ रहा है। लोग किसी भी जानकारी की पुष्टि के बिना उसे आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। इन फॉरवर्ड हुए मैसेज से जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जरूरतमंद लोग ऐसी जानकारी पर विश्वास करते हैं और इन जानकारियों के आधार पर आगे की प्रक्रिया को अंजाम में लाते हैं परंतु एक जानकारी होने के कारण बाद में लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में सरकार तथा प्रशासन को सोशल मीडिया पर नियंत्रण रखने की जरूरत है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago