Categories: Faridabad

गलत व भ्रामक जानकारी के बीच यह लिंक देगा ऑक्सीजन व बेड से संबंधित सही जानकारी

महामारी के चलते जिले भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा बेड़ की किल्लत देखने को मिल रही है। शासन- प्रशासन अपने स्तर पर लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है, परंतु इन प्रयासों के बावजूद भी सोशल मीडिया पर बेड तथा ऑक्सीजन से संबंधित भ्रामक तथा फेक पोस्ट देखने को मिल रही है। लोग बिना पुष्टि किए जानकारी को शेयर कर देते है, जिससे मरीज के तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना प़ड़ता है।

तीमारदार इस आशा में इन जानकारियों पर विश्वास कर लेते है कि उनकी मदद हो जाएगी परंतु उन्हें मदद नही मिलती वही अब सही जानकारी देने का बीड़ा सेव अरावली ट्रस्ट ने उठा लिया है।

गलत व भ्रामक जानकारी के बीच यह लिंक देगा ऑक्सीजन व बेड से संबंधित सही जानकारी

सेव अरावली ट्रस्ट के सोशल मीडिया है़डलर्स ने एक लिंक जारी किया है जो लोगों को सही जानकारी देगी।

सेव अरावली ट्रस्ट के संस्थापक जितेंद्र भडाना ने बताया कि इस समय सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की पोस्ट वायरल हो रही, जिससे लोग भ्रमित हो रहे है। अधिकतर पोस्ट फर्जी होती है।

मदद के नाम पर जो नंबर सार्वजनिक किए जाते हैं वह या तो बंद रहते हैं या फिर मिलते ही नहीं है। ऐसे में पीड़ित इन नंबरों पर मदद के लिए बार-बार संपर्क करते हैं।

हमारी टीम ऑक्सीजन बेड सहित अन्य मदद के लिए जो भी नंबर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं उसकी सच्चाई पता करती हैं। यदि नंबर या जानकारी सही होती है तो अपने लिंक पर डाल दिया जाता है जिससे लोगों की ओर मदद होती है।

लिंक एक लाइव स्प्रेडशीट है जिसमें प्रतिदिन नंबर शेयर किए जाते हैं। इस लाइव स्प्रेडशीट में प्लाज्मा, बेड, ऑक्सीजन, हेल्पलाइन नंबर आदि से संबंधित सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

संस्थापक जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 से 15 फर्जी नंबर तथा जानकारी शेयर होती है ऐसे में लोग जानकारी को लेकर काफी भ्रमित रहते हैं। ‌

इस स्प्रेडशीट को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया जा रहा है।आमजन इस स्प्रेडशीट के माध्यम से मदद ले सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago