ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज एनआईटी एरिया में आने वाले कंटेनमेंट जोन का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया और कंटेनमेंट जोन की गाइडलाइन के अनुसार समीक्षा की।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्री सिंह ने धैर्य बढ़ाते हुए कहां की हौसले के साथ ड्यूटी करें नकारात्मक विचार मन में ना लाएं, खाना खाते समय हाथ को अच्छी तरह से साबुन से धोएं, पानी की व्यवस्था ना होने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

हमेशा याद रखें जो भी आप कार्य कर रहे हैं वह जनहित में है लोग आपको उम्र भर याद रखेंगे, जीवन में इंसान के काम की ही सराहना होती है।

इस दौरान उन्होंने एनआईटी एरिया में आने वाले थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मियों का भोजन के बारे में अच्छे से ख्याल रखा जाए और काढ़े का इंतजाम करें। कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मी कम से कम दिन में दो बार काढ़ा लें।

इसके अतिरिक्त, पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह एवं पुलिस उपायुक्त एनआईटी डॉक्टर अर्पित जैन की पहल पर एनआईटी एरिया की वैश्य धर्मशाला में 100 बैड का ऑक्सीजन युक्त अस्थाई अस्पताल बनाया गया है।

श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल एनआईटी वासियों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

एनआईटी एरिया वासियों को कहा कि कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन ना करने वालों को पहले पुलिस समझाएगी ना मानने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago