Categories: Press Release

हज जाने की इच्छुक हाजियों को राज्य सरकार ने दिए यह आदेश, करनी होगी अनुपालना

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021 के दौरान प्रदेश से हज जाने के इच्छुक हाजियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा राज्य हज कमेटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हज मंत्रालय, साउदी अरब सरकार ने सूचित किया है कि हज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए हज पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है।

हज जाने की इच्छुक हाजियों को राज्य सरकार ने दिए यह आदेश, करनी होगी अनुपालना

उन्होंने बताया कि हाजियों को वैक्सीन की पहली डोज साउदी अरब जाने से पहले और दूसरी डोज साउदी अरब जाने के समय लेनी होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के प्रमाण पत्र के बिना साउदी अरब जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हज पर जाने के इच्छुक हाजी अपने सम्बन्धित जिले के चिकित्सा अधिकारियों से सम्पर्क करके कोरोना वैक्सीन की डोज लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी इंडिया, मुम्बई ने यह स्पष्ट किया है कि अभी तक साउदी अरब सरकार की ओर से हाजियों को हज पर भेजने बारे कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हाजियों को बुलाने और न बुलाने का निर्णय सऊदी अरब सरकार द्वारा अपने स्तर पर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी इंडिया, मुम्बई व राज्य हज कमेटी साउदी अरब सरकार के फैसले अनुसार ही आगामी कार्यवाही करेगी। अत: हज आवेदकों से आग्रह है कि वे हज पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेकर अपने स्तर पर तैयार रहें।

उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में यदि कोई कठिनाई आए तो हज कमेटी हरियाणा के हैल्प लाइन नम्बर 0172-2741438 एवं 9815489590 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सूजसविह-2021

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago