नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस कोरोनावायरस के प्रति लोगों को सजग रहने और सावधानी बरतने के लिए लगातार जागरूक कर रही है।

अगर बात की जाए आंकड़ों की तो आंकड़ों में भी साफ साफ दिखाई दे रहा है कि फरीदाबाद पुलिस एक तरफ लोगों को वायरस के प्रति जागरूक कर रही है दूसरी तरफ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है।

नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

कोरोनावायरस के नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 1 अप्रैल से 27 अप्रैल तक मास्क न पहनने वाले 27982 लोगों के चालान किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे आम लोगों को 54385 मास्क भी बांटे हैं।

अगर बात की जाए जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक करने की तो फरीदाबाद पुलिस ने 2,00,438 लोगों को जागरूक भी किया है।

इसके अलावा पुलिस ने 22478 लोगों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी की है।

कोरोनावायरस के चलते प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू को तोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 30 मुकदमे दर्ज कर 40 दोषियों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस लगातार प्रयास कर रही है किसी तरह से कोरोनावायरस की चैन टूटे और लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

लोगों की सेफ्टी के लिए कई बार पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ती है तो कई बार लोगों को जागरूक भी करना पड़ता है पुलिस दोनों ही तरीकों से कार्य कर रही है।

पुलिस आयुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील की है अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें बेवजह घरों से बाहर ना निकले, कोरोनावायरस को रोकने के लिए सरकार एवं पुलिस प्रशासन की मदद करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago