Categories: FaridabadHealth

सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को आईं आगे

फरीदाबाद: कोविद-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। फरीदाबाद में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या के साथ ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद ने इससे इतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

गुरुद्वारा प्रबंधन अपने संसाधनों से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। वहीं उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने गुरुद्वारा द्वारा कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था को हर प्रकार की मदद देने का पूर्ण आश्वासन भी दिया।

सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को आईं आगे

गुरुद्वारा के सेवादारों कुलदीप सिंह साहनी, टोनी पहलवान ने बताया कि गुरुद्वारा सुखमनी भवन द्वारा अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है जिन मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है वे यहां भर्ती होने पर उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध करवा दी जाएगी और वे यहीं भर्ती रहकर अपने संबंधित अस्पतालों के मुताबिक अपना आगे इलाज जारी रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया तब संस्था ने जरूरतमंदों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराईं। हालात कुछ ठीक होने के बाद गुरुद्वारा सुखमनी भवन ने कई धार्मिक आयोजन भी कराए।

अब कोरोना के फिर से विकराल होने पर यह संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का भोजन था। इस दफा लोग जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में गुरुद्वारा प्रबंधन ने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने बीड़ा उठाया है। आज से शुरू हुई इस सेवा के तहत पहले दिन पांच मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।


इस मौके पर सुरेंद्र सांगा, अनिल अरोड़ा, तेजेंद्र सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान एवं अन्य सेवादार इस सेवा कार्य में बढ़चढक़र भाग ले रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago