प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। तेज़ धूप से लोग परेशान हो गए हैं। आग निकालता सूरज सभी को सताने लगा है। गर्म हवाओं ने मौसम को गर्म बना दिया है। अब तो प्रदेश में महामारी के संक्रमण के साथ साथ गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। राज्य में पिछले पांच दिनों से हल्की गति से उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्री तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसी के साथ मौसम खुश्क रहा।
पिछले महीने में ही हवाओं ने पसीना निकालना शुरू कर दिया था। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। सुबह सूरज निकलने के साथ ही तपन शुरू हो रही है। दिन में तेज धूप झुलसाने लगी है। खेतों में भी किसानों का काम बन चुका है।

प्रदेश में अभी से उमस भरी गर्मी से लोगबाग बेहाल हैं, पसीने-पसीने हो रहे है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इससे राज्य में मौसम 6 मई तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने, बीच बीच में मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने व आंशिक बादल रहेंगे।
लगातार बढ़ते संक्रमण के साथ – साथ बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 30 अप्रैल रात्री व 1 मई को कहीं-कहीं धूलभरी हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम में 4 मई व 6 मई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान तापमान में गिरावट तथा यह सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
फरीदाबाद में आज का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं। इस सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना को देखते हुए गेहूं की कटाई व कढाई जल्दी से जल्दी पूरी कर सुरक्षित स्थानों पर रखे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…