Categories: FaridabadPolitics

फरीदाबाद के लोगों को फरीदाबाद में ही मिले इलाज : नीरज शर्मा

फरीदाबाद। फरीदाबाद के अस्पतालों में फरीदाबाद के निवासियों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज होना चाहिए। दूसरे राज्यों के मरीजों का इलाज करने के नाम पर और फरीदाबाद के मरीजों की उपेक्षा करते हुए निजी अस्पतालों में हो रहे गड़बड़झाले की बाबत एनआइटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात की।

इसके बाद नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर,सीमा त्रिखा को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया।

फरीदाबाद के लोगों को फरीदाबाद में ही मिले इलाज : नीरज शर्मा

बकौल नीरज शर्मा चुने हुए प्रतिनिधि चाहते हैं कि उन्होंने अपने जिला में जो स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई हैं, वे जिला के लोगों के लिए हैं। इनका उपयोग फिलहाल दूसरे राज्यों के मरीजों के लिए किया जा रहा है। यह तकनीकी रूप से उचित नहीं है।

शर्मा ने कहा कि उनके तर्क से भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि भी सहमत हैं और इस समस्या के समाधान के लिए कोई उपयुक्त समाधान खोजने पर विचार चल रहा है। गुर्जर ने नीरज शर्मा द्वारा उठाए मुद्दे पर सहमति जताते हुए कहा है कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

नीरज शर्मा का कहना है कि निजी अस्पतालों ने आपदा को अवसर बना लिया है। शासन-प्रशासन ने जिस तरह रेमडेसिविर इंजेक्शन पर निगरानी रखी है उसी तरह निजी अस्पतालों का प्रबंधन भी अपने हाथ में ले और यहां दिए जा रहे बेड, आक्सीजन बेड, वेंटीलेटर सहित आइसीयू की सुविधा केवल जरूरतमंदों को ही मिले।

निजी अस्पतालों में बेड दिलाने के नाम पर माफिया रैकेट बन गया है। इस पर भी स्टेट विजिलेंस की नजर रहे।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago