Categories: Faridabad

सबने छोड़ा साथ तो मिशन कोरोना के संस्थापक प्रवीन गुलाटी ने पकड़ा हाथ, लोगों के सेवा में समर्पित जीवन

कोविद-19 का संक्रमण या फिर यूं कहें कि वायरस एक ऐसा शब्द जिसने ना सिर्फ पूरी दुनिया पर बल्कि लोग के जहन पर भी कब्जा किया हुआ है। एक ऐसी वैश्विक महामारी जो किसी के संपर्क में आने से ही उस व्यक्ति को अपनी जद में ले लेती है। एक ऐसी बीमारी जिसका नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

एक ऐसा संक्रमण जो यदि आपके आसपास के व्यक्ति में हो जाए तो आप उससे 2 गज की दूरी तो क्या हमेशा के लिए दूरी बनाने का मन बनाने की सोच लेंगे।

इतना ही नहीं परिजन तो अपने ही रिश्तेदारों और परिचितों की मदद करने से भी कतराने लगे हैं। ऐसे में उन व्यक्तियों के लिए एक वरदान के रूप में जवाहर कालोनी निवासी प्रवीन गुलाटी मददगार साबित हो रहे हैं।

सबने छोड़ा साथ तो मिशन कोरोना के संस्थापक प्रवीन गुलाटी ने पकड़ा हाथ, लोगों के सेवा में समर्पित जीवन

दरअसल, प्रवीन गुलाटी द्वारा एक मिशन चलाया गया है जिसका नाम है मिशन कोरोना। इस मिशन का अर्थ है कोरोना मरीजो की सेवा और साथ देना। वहीं गुलाटी का मानना है कि जो भी व्यक्ति संक्रमित हो रहा है उसके खुद के परिजनों उन से दूरी बना ले रहे हैं। जिसके चलते संक्रमित मरीज को खाने व अन्य जरूरतों के लिए अन्य व्यक्तियों पर निर्भर होना पड़ता है।

ऐसे व्यक्तियों की सहायता करने के लिए प्रवीन ना सिर्फ उनके लिए घर में बने भोजन को उपलब्ध करा रहे हैं। बल्कि उनके घरेलू कार्यों में भी उनकी खुलकर मदद कर रहे हैं। प्रवीन द्वारा लगातार वायरस से ग्रस्त मरीजों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें ना सिर्फ वह अकेले बल्कि उनका परिवार भी उनका साथ देने के लिए आगे आ रहा है।

रक्तदान ओर प्लेटलेट्स देने के कारण प्रवीन गुलाटी एक समाज सेवी के रूप में पहले से ही सेवा करते आ रहे है और अब कोरोना महामारी में भी साथ दे रहे है। पहली बार किसी कोरोना मरीज की दिल से ओर उनके घर जाकर सेवा की। उनका मानना है कि सेवा करने का मौका मिले तो सेवा ही करनी चाहिए।

प्रवीन ने यह भी कहा कि अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं और आप मार्केट जाने में असमर्थ है तो आप उन्हे दिए गए इस नंबर पर कॉल 9818649500 कर सकते हैं। उन्होंस यह भी बताया कि किसी भी कार्य के लिए उनसे द्वारा कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago