Categories: Press Release

अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, मंडियों को कहा घोटालों का केंद्र

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के किसानों का गेहूं भाजपा-गठबंधन सरकार द्वारा खरीदा नहीं जा रहा और बाहर के प्रदेशों का गेहूं 20 रुपए प्रति क्विंटल रिश्वत लेकर धड़ल्ले से प्रदेश की मंडियों में खरीद रही है सरकार।

बुधवार को करनाल और घरौंडा की अनाज मंडियों में पैसे लेकर सरेआम यूपी के गेंहू के हरियाणा के किसानों के नाम गेटपास कटते रहे और मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी अपने ऑफिस में बैठ कर इस गड़बड़ी को देखते रहे परंतु किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की यह आरोप इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-गठबंधन सरकार पर लगाए।

अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, मंडियों को कहा घोटालों का केंद्र


इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की मंडियां अब अधिकारिक तौर पर घोटालों का केंद्र बन गई हैं और यह सारे घोटाले सरकार के मंत्री और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे है। पहले भी हर साल पैडी के दौरान बिहार से घटिया क्वालिटी का सस्ता चावल लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचकर बहुत बड़ा घोटाला किया गया था।

अखबार में छपी एक खबर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें यूपी का करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं हरियाणा के किसानोंं के नाम पर मंडी में उतर गया। वहां मौजूद लोगों ने इस सारे फर्जीवाड़े की सूचना डीसी एवं एसडीएम को दी।

इन अधिकारियों ने जब सेक्रेटरी को फोन किए तो वह चार घंटे बाद उस गेट पर पहुंचा जहां ये सारा घोटाला चल रहा था। उन्होंने जब मंडी के सेक्रेटरी से पूछा गया कि यूपी के किसान यहां क्यों आए हैं तो उसने कहा कि उसे नहीं पता आढ़तियों ने यह गेहूं मंगवाया है।

वहीं सरेआम हो रहे इस फर्जीवाड़े पर आढ़तियों ने भी हैरानी जताते हुए कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कुछ नहीं है। आढ़तियों ने स्वयं कहा है कि करनाल और घरौंडा की मंडियों में यूपी का गेंहू सबसे ज्यादा खपत होता है और 20 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत के तौर पर लेकर इस घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घोटाले की न्यायिक जांच करवानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दिलवाई जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago