Categories: FaridabadPolitics

एक बेड का चार्ज 40 हज़ार, फिक्स रेट के बोर्ड लगवाए सरकार : नीरज शर्मा

फरीदाबाद : महामारी में जहां एक ओर हर आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है वहीं इस मौके को बहुत से अस्पतालों ने आपदा में अवसर बना लिया है। यह कहना है एन आई टी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा का ।

श्री शर्मा ने एक पत्र ज़िला उपायुक्त यशपाल यादव को लिखा है जिसमें उन्होंने फरीदाबाद में हर ओर फैली अव्यवस्था से निजात पाने के लिए तमाम निजी अस्पतालों को सरकारी नियंत्रण में लेने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद के लोगों को स्थानीय अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिल रहा .

एक बेड का चार्ज 40 हज़ार, फिक्स रेट के बोर्ड लगवाए सरकार : नीरज शर्मा

जबकि बाहरी राज्यों से आये मरीजों को ज्यादा पैसे के लालच में निजी अस्पताल अपने यहां एडमिशन दे रहे हैं और शहर फरीदाबाद के लोग मारे मारे फिर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा है अस्पताल अपने यहां भर्ती मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन लाने के लिए कह रहे हैं। जब अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो उन्हें कहाँ मिलेगी ।

श्री शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, अफसरों को मिला कर एक कमेटी बनाने का सुझाव भी दिया है जिसके सदस्यों के नाम और नंबर व अस्पताल के बेड की दरें अस्पताल के बाहर बोर्ड पर लिखी जाएं ताकि उल्लंघन होने पर लोग प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकें। श्री शर्मा ने तुरंत प्रभाव से अस्पतालों के नियंत्रण सरकारी से अपने अधिकार में लेने का आग्रह किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago