आखिर सड़कों पर क्यों खींची जाती है सफेद और पीली लाइन? जानें इनका मतलब

सड़क पर चलते हुए आपने उसपर बनी लाइनों पर जरूर ध्यान दिया होगा। भारत एक ऐसा देश है जहां हर साल लोगों की मौत बीमारी से कम और एक्सीडेंट की वजह से ज्यादा होती है। और ऐसा हम नहीं भारत सरकार के आकंड़े कह रहे हैं। दरअसल हम भारतीय लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन अक्सर नहीं करते, जिस वजह से हादसे हो जाते हैं।

अमूमन आप देखते होंगे कि सड़क के बीचोंबीच एक सीधी पीली लाइन और एक टुकड़ों में बटी पीली लाइन दोनों साथ-साथ होती हैं। ज्यादातर लोगों के लिए ट्रैफिक के नियम ट्रैफिक लाइट के रंगों तक ही सीमित है। उसी तरह उनके लिए सड़कों पर खींची गई सफेद और पीली लाइन भी एक रंग की तरह है।

आखिर सड़कों पर क्यों खींची जाती है सफेद और पीली लाइन? जानें इनका मतलब

इसका अर्थ यह होता है कि यदि आप टूटी पीली लाइन की तरफ गाड़ी चला रहे हैं तो आप ओवरटेक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सीधी पीली लाइन की तरफ हैं तो आपको ओवरटेक की अनुमति नहीं है। जब भी आप सड़क पर चल रहे होते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि एक लंबी सफेद लाइन सड़क के बीच से होकर निकलती है। अक्सर बहुत से लोग इसे सड़कों की शोभा समझ लेते हैं। लेकिन इस लाइन का मतलब भी है।

सामान्य सड़क हो, स्टेट हाइवे हो या फिर नेशनल हाइवे, इन सड़कों पर बनी लाइनों पर ध्यान जरूर जाता है। अगर सड़कों पर लंबी सफेद लाइन दिखे तो इसका मतलब है कि आप लेन बदल कर दूसरी तरफ नहीं जा सकते। आपको एक ही लेन में चलना होगा। टूटी सफेद लाइन इस बात की ओर इशारा करती है कि आप लेन बदल सकते हैं, लेकिन आपको पीछे से आने वाली गाड़ियों पर ध्यान रखना होगा, ताकि कोई हादसा ना हो।

काफी ट्रैफिक नियमों के बारे में हम सभी अनजान रहते हैं। हम सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। यह पालन करना हम सभी के लिए काफी ज़रूरी होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago