Categories: Faridabad

महामारी के डर से मंत्री जी आराम फरमाने में मशगूल, जनता समाजसेवियों पर निर्भर

कर्ता-धर्ता के रूप में विख्यात जिले के पार्षद, विधायक और सांसद इन दिनों जनता की सेवा करने के बजाए घर पर आराम फरमा रहे हैं और जिले में मरीज तथा तीमारदार व्यवस्थाओं के अभाव में हलकान हो रहे हैं।

दरअसल, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता सुविधाओं के लिए अपना एक प्रतिनिधि चुनती है और प्रतिनिधि जनता की आवश्यकताओं तथा मांगो को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है।

महामारी के डर से मंत्री जी आराम फरमाने में मशगूल, जनता समाजसेवियों पर निर्भर

चुने गए प्रतिनिधि जनता के सेवक के रूप में जाने जाते हैं। शहर में भी चुने गए पार्षद, विधायक तथा सांसद सेवक के रूप में ही अपने आप को जनता के सामने प्रदर्शित करते हैं परंतु महामारी के समय सेवक मालिक बनकर घर पर बैठे गए हैं और जनता की सेवा का जिम्मा समाजसेवियों के कंधे पर आ गया है।


जिले के समाजसेवी संगठन अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।‌ समाज सेवी संस्था लोगों तक हर तरह की सुविधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है चाहे वह प्लाज्मा हो, फ्री टिफिन सर्विस हो या फिर ऑक्सीजन के लिए डाटा कलेक्शन करना हो सभी प्रकार का काम समाजसेवी संगठनों के द्वारा किया जा रहा है वही जनता के असली सेवक घर पर आराम फरमा रहे हैं।

किसी भी पार्षद, विधायक ( बशर्ते एनआईटी विधायक नीरज शर्मा, नरेंद्र गुप्ता) सांसद की ओर से महामारी को लेकर जनता को किसी भी प्रकार का ढांढस नहीं बांधा गया है ऐसे नहीं है सोचने का विषय है कि जब सेवा ही समाज सेवकों को करनी है तो नेताओं का क्या काम।


आपको बता दें कि यदि शहर में किसी भी प्रकार का विकास कार्य का उद्घाटन होता है तो तमाम नेताओं के जनसंपर्क अधिकारी एक सूचना के माध्यम से लोगों को इस विषय में सूचित करते हैं और अपने काम का प्रचार करते हैं परंतु महामारी के समय में जब सच में लोगों को मदद की जरूरत है तब मंत्री जी अपने अपने आवास में आराम फरमाने में मशगूल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago