Categories: Press Release

प्रदेश में टीकाकरण अभियान की कल से शुरुआत, रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी

फरीदाबाद। देशभर के साथ ही कल पहली मई से हरियाणा में भी महामारी उन्मूलन के लिए 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने की मुहिम शुरू हो रही है। इसी की तैयारियों को लेकर आज बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने गोल्फ क्लब में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।


बैठक में विधायक के साथ उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी जिला टीकाकरण कार्यक्रम डा. रमेश, डा. परीक्षित, डा. विनीता, डा. हिमा, डा. रिचा, डा. अंजु, डा. मीनाक्षी, डा. नरेंद्र, एनएच मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, बडखल मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र पांडे, मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना, हरिन्द्र भडाना व मनजीत सिंह उपस्थित रहे।

प्रदेश में टीकाकरण अभियान की कल से शुरुआत, रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी


बैठक में विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए चलाए जा रहा टीकाकरण पूर्व की तरह जारी रहेगा तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसका डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोविन डॉट जीवीओ डॉट इन, आरोग्य सेतु ऐप या उमंग ऐप पर कराया जा सकेगा।


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगनी शीघ्र ही शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही है तथा जैसे सभी तैयारियां पूर्ण होंगी वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएंगी।


इस मौके पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करें ताकि वे लोग जल्द से जल्द इस वैक्सीन को लगवाकर संक्रमण से खुद का बचाव कर सकें।

वहीं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा महामारी से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि यह बीमारी और ज्यादा न फैल पाए और इस पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि टीका लगवाना ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र रास्ता है इसलिए सभी पात्र व्यक्ति टीका अवश्य लगवाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago