Categories: Uncategorized

सरकार द्वारा सुविधाओं का लाभ उठाना है , तो बनवाना होगा परिवार पहचान पत्र ।

फरीदाबाद : लॉक डाउन में सभी दफ्तर थम से गए हैं अब चाहे वो सरकार हो या गैर सरकारी ।सरकारी काम काज को भी लॉक डाउन की वजह से भरी प्रभाव पड़ा था लेकिन अब स्थिति को सामान्य रूप से करने के लिए धीरे धीरे सभी दफ्तर खोले जा रहें है ।

सरकार द्वारा सुविधाओं का लाभ उठाना है , तो बनवाना होगा परिवार पहचान पत्र ।

जिले में 2 लाख 70 हजार परिवारों की पहचान पत्र के आवेदन की जानकारी पोर्टल में फीड कर दी गई है। मतलब इनके कार्ड जल्द बनकर आने की उम्मीद है। बाकी पहचान पत्र बनाने के लिए जिला प्रशासन अब तेजी से काम करेगा। लोकसभा चुनाव के चलते यह प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो गई थी।

अब चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए ग्राम पंचायतों, आरडब्ल्यूए समेत अन्य संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। दरअसल, जिले में सभी लोगों का परिवार पहचान पत्र बनाया जाएगा ।

यहां से ले सकते हैं फार्म:

जिला सांख्यिकी अधिकारी जेएस मलिक के अनुसार यह पहचान पत्र सभी परिवारों का बनवाना जरूरी है। फार्म जमा करने के लिए लोग खंड विकास पंचायत अधिकारी के कार्यालय, सीएससी, नगर निगम, सरकारी अस्पतालों में भी संपर्क कर सकते हैं। फार्म के साथ परिवार के सभी सदस्यों की आधार कार्ड होना जरूरी है।

ये होगा फायदा ।

परिवार पहचान पत्र से फिलहाल 13 योजनाएं लिंक की जाएंगी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, परिवार पेंशन, बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, कई प्रकार की स्कॉलरशिप, वाहनों की रजिस्ट्रेशन कॉपी, ड्राइविग लाइसेंस, सामाजिक कल्याण योजनाएं जैसे लाडली, विवाह शगुन योजना, कृषि, बागवानी विभाग से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के गायब होने में पहचान पत्र भी सहायक होगा। मलिक के अनुसार परिवार पहचान पत्र योजना के अतिरिक्त उपायुक्त नोडल अधिकारी हैं। आमजन को फार्म भरने और इसे जमा करने के लिए आगे आना चाहिए। इसका भविष्य में काफी लाभ मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago