Categories: FaridabadHealth

वैक्सीन के लिए दर-दर भटक रहे हैं लोग, कैसे होगा 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण अभियान

दिन प्रतिदिन महामारी के कैसे बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में भी कमी देखी जा रही है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोग बिना वैक्सीन लगवाए वापस अपने घर को जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि वह 1 मई को 18 साल से ऊपर वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। लेकिन जिले में एक भी वैक्सीन मौजूद नहीं होने की वजह से यह प्रक्रिया 2 दिन के लिए या फिर यूं कहें अगले हफ्ते के लिए टाल दी गई है। क्योंकि सेंट्रल स्टोर के पास वैक्सीन मौजूद नहीं है।

वैक्सीन के लिए दर-दर भटक रहे हैं लोग, कैसे होगा 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण अभियान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल स्टोर के द्वारा 500000 वैक्सीन की डिमांड भेजी हुई है। लेकिन वैक्सीन की शॉर्टेज होने की वजह से हरियाणा के कई जिलों में वैक्सीन नहीं आ रही है। जिसमें से एक जिला फरीदाबाद भी है।

इसीलिए 18 साल से ऊपर वाले लोगों का जो 1 मई टीकाकरण अभियान शुरू होना था वह अगले हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरी डोज़ लगवाने के लिए लोग रोज चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन वैक्सीन नहीं होने की वजह से उनको सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है।

लोगों का कहना है कि उनकी दूसरी डोज़ लगने का समय आ चुका है । लेकिन जिले में वैक्सीन मौजूद नहीं होने की वजह से उनका वह समय भी निकल गया है। शनिवार को यानी 1 मई को 18 साल से ऊपर वाले हर व्यक्ति को स्टैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू करना था।

लेकिन जिले में वैक्सीन नहीं होने की वजह से किसी भी सेंटर पर इस प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया। इस बारे में जब नोडल अधिकारी डॉ रमेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। जब उनके पास वैक्सीन की खेप आ जाएगी।

वह 18 साल से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया इसके लिए उन्होंने जिले के 46 सेंटर बनाए हैं। जहां पर 18 साल से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए उनको पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

ऑन द स्पॉट किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इसीलिए उनको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और उसके बाद ही उनको वैक्सीन लगाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago