Categories: FaridabadHealth

अब सबको लगेगी वैक्सीन,आज से शुरू हुआ 18 प्लस टीकाकरण अभियान

अब सबको लगेगी वैक्सीन,आज से शुरू हुआ 18 प्लस टीकाकरण अभियान

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर 3 जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केंद्र( एफआरयू – 2) में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की ।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व डॉक्टरों की मौजूदगी में  पहली डोज सेक्टर 8 निवासी निष्ठा को दी गई । इस मौके पर डॉ शशि गांधी ,डॉक्टर महेंद्र के अलावा नर्स गरिमा मौजूद रही। कैम्प के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोग बढ़-चढ़कर के वैक्सीन लगवाएं ताकि वे सुरक्षित रह सके और देश और प्रदेश सुरक्षित बन सके।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश प्रदेश की सरकारें लगातार प्रयास कर रही है और बीमार व्यक्तियों को जरूरत की ऑक्सीजन और दवाएं देने के लिए आपूर्ति बढ़ाई जा रही है । उन्होंने यहां स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों को  बख्शा नहीं जाएगा ।

कैबिनेट मंत्री शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जान है तो जहान है इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए और सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर डॉ शशि गांधी ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में आज अभी तक 153 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिन्हें आज यहां यह पहली डोज दी जा रही है।। इस मौके पर वैक्सीन कैम्प के इंचार्ज डॉ शिवप्रशाद दुबे भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago