रॉकस्टार बाबा गुरमीत राम रहीम का जेल मे होगा ये शौक पूरा, जानिए कैसे और कौन-सा शौक होगा पूरा

बाबा गुरमीत राम रहीम यह नाम हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में काफी चर्चा में रहा है। अब फिरसे यह नाम चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, रोहतक जेल से अच्छी खबर आई है। कुछ दिन पहले ही यहां रेडियो सेवा शुरू की गई है। जेल में कैदियों को RJ बनाया जा रहा है। 5 को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अगली 5 की सूची में दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद के सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी शामिल है।

जेल में टाइमपास करने के लिए यह काम किया जा रहा है। हरियाणा के कई जेलों में रेडियो सेवा शुरू की गई है। इससे अब बाबा के अंदर के रॉक स्टार के एक बार फिर जिंदा हो जाने की आस बंधी है।

रॉकस्टार बाबा गुरमीत राम रहीम का जेल मे होगा ये शौक पूरा, जानिए कैसे और कौन-सा शौक होगा पूरा

बाबा राम रहीम जेल से पहले की ज़िंदगी में हमेशा एक स्टार की तरह रहा है। प्रदेशभर से उसके चाहने वाले होते थे। अब राजे बनकर अपनी आवाज़ वो जेल में फैलाया करेगा। रोहतक की जिला जेल में इस समय 1016 विचाराधीन और 607 सजायाफ्ता कैदी हैं। इनमें गुरमीत राम रहीम सिंह भी एक है, जो पूर्व साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के कत्ल की साजिश में 20 साल के लिए जेल में बंद है।

महामारी के इस दौर में हर किसी पर मार पड़ी है। इस भयावह दौर में कैदी भी बहुत अवसाद में हैं। सेफ्टी प्रोटोकॉल के चलते यहां मिलाई बंद है। ऐसे में उनके पास टेलीविजन के अलावा इस अकेलेपन को दूर करने का दूसरा कोई साधन नहीं है। इसी अकेलेपन को हरने के लिए जेल में तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से रेडियो सेवा शुरू की गई है।

महामारी के मामलों ने एक अलग ही रफ़्तार पकड़ ली है। इस रफ़्तार को रोकना सभी के लिए कठिन हो रहा है। यह कठिनाई काफी चिंताजनक है। हर तरफ माहौल काफी डराने वाला हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago