टीकाकरण का तीसरा चरण हुआ शुरू, अस्पताल में पहुँचकर सीमा त्रिखा ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

फरीदाबाद, 2 मई। ‘कोरोना वैक्सीनेशन’ महाअभियान के तहत आज से फरीदाबाद में भी 18+ वर्ष की आयु के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के तीसरे चरण की शुरूआत हो गई।

बडख़ल की विधायिका सीमा त्रिखा ने एन.एच.3 स्थित ईएसआई अस्पताल के पीपीसी विंग में पहुंच कर टीकाकरण अभियान की विधिवत रूप से शुरूआत की।

टीकाकरण का तीसरा चरण हुआ शुरू, अस्पताल में पहुँचकर सीमा त्रिखा ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

इस मौके पर उन्होंने वैक्सीन लगवाने आये युवाओं की हौसलाफजाई की और उनके अनुभव और विचार सांझा किए। प्रदेश में बढ़ते कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों के तहत रविवार को टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के तहत 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए आरोग्य सेतु एप, उमंग एप या कोविन (222.ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ) वेब पोर्टल पर सेल्फ रजिस्टर करना और अपॉइंटमेंट लेकर ही टीकाकरण किया जायेगा। श्रीमती सीमा त्रिखा ने लोगों से अपील की, कि कोविड-19 से बचाव में टीकाकरण काफी प्रभावी साबित हो रहा है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में यह टीकाकरण लगावाएं।

ऑनलाइन प्रक्रिया व संबंधित दस्तावेजों को पूरा करने के उपरांत अपने से जुड़े पूर्व निर्धारित क्षेत्र, स्थान व समय पर टीकाकरण अभियान का लाभ ले सकते हैं। बिना रजिस्टे्रशन के और जब तक आपको टीकाकरण का समय व स्थान नहीं बता दिया जाता, बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न बनाएं। रजिस्ट्रेशन उपरांत अपने से सम्बंधित पूर्व निर्धारित क्षेत्र, समय, स्थान के ऑनलाईन ही जानकारी पा लेने के बाद ही सम्बंधित व्यक्ति को टीकाकरण सुविधा का लाभ दिया जा सकेगा।

इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर हिमा चुग, कमलेश, एनएच मंडल अध्यक्ष अमित अहूजा, मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना, हरेंद्र भडाना, कर्मवीर बैसला, मनोज शर्मा, मनजीत सिंह, संजय अरोड़ा और भाजपा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago