Categories: FaridabadHealth

सुरक्षा के साथ-साथ अब लोगों को महामारी से बचाएंगे यह दंपत्ति अफसर

पुलिस वैसे तो हर समय लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद रहती है। लेकिन जिले के एक ऐसा पुलिस अधिकारी मौजूद है। जो खुद महामारी की चपेट में आ चुके हैं और उसके बावजूद भी वह लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कह रहे हैं कि अगर उनको किसी प्रकार की कोई भी सेवा की जरूरत है।

तो वह उनको पर्सनल मैसेज करके अवगत करा सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी के घर में पैसे नहीं है और वह भूखे पेट सो रहे हैं। तो वह भूखा ना सोए। वह सिर्फ उनको एक मैसेज कर दें और उनके द्वारा या फिर यूं कहें उनकी टीम के द्वारा उनके घर तक खाना पहुंचा दिया जाएगा।

सुरक्षा के साथ-साथ अब लोगों को महामारी से बचाएंगे यह दंपत्ति अफसर

हम बात कर रहे हैं जिले के डीसीपी हेडक्वार्टर डॉक्टर अर्पित जैन की। डॉक्टर अर्पित जैन कुछ दिन पहले महामारी की चपेट में आ चुके थे। जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन पर रहकर अपना उपचार कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उनको जैसे ही शहर की स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने सोचा कि वह बाहर जाकर तो हम लोगों की मदद नहीं कर सकते हैं।

लेकिन वह घर रहकर लोगों की आसानी से मदद कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई भी सहायता चाहिए चाहे। वह खाने से रिलेटेड हो या सेफ्टी से या एंबुलेंस से या बेड से या अस्पताल से तो वह उनको अवगत करा सकते हैं।

उसके लिए उनको सिर्फ पर्सनल एक मैसेज करना होगा। जिसके बाद वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह उस व्यक्ति की जो समस्या है उसको दूर कर सकें। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने एमबीबीएस योग्यता वाले फरीदाबाद के आईपीएस दंपत्ति अधिकारियों डॉ अर्पित जैन और डॉक्टर अंशु सिंगला की सेवाओं का कोविद से संबंधित कार्यों में उपयोग करने का निर्णय लिया है।

इन अधिकारियों की सेवाओं का इस्तेमाल पानीपत एवं हिसार ज़िलों में निर्माणाधीन 500 बेड वाले अस्पतालों के निर्माण एवं संचालन में किया जाएगा।

इसके अलावा फरीदाबाद में 100 बेड के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के कार्यों में भी यह अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ अर्पित जैन ने आज ट्वीट के माध्यम से लोगों से कहा है कि जो लोग खाने पीने की चीजों के लिए मुसीबत झेल रहे हैं। ऐसे लोग उनको व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर सकते हैं। उनके रहते किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उन चीजों को सांझा करने में बहुत ही खुशी होगी जो कि मेरे पास है। निसंकोच कोई भी मेरे पास व्यक्तिगत रूप से मैसेज कर मदद मांग सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago