Categories: FaridabadHealth

धीरे धीरे कम हो रही हैं गंभीर मरीजों की संख्या

महामारी दिन प्रतिदिन अपने चरम पर है। लेकिन उसके बावजूद भी गंभीर मरीजों की जो हालत है वह धीरे-धीरे ठीक होती हुई नजर आ रही है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो कल के मुकाबले आज गंभीर मरीजों जो ठीक हुए हैं उनकी संख्या में इजाफा हुआ है।

वहीं अगर हम पॉजिटिव मरीजों की संख्या की बात करें तो उस संख्या में भी ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला है। लेकिन रिकवरी रेट की बात करें तो उसमें किसी प्रकार का कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले में 1755 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

धीरे धीरे कम हो रही हैं गंभीर मरीजों की संख्या

वहीं अगर हम गंभीर मरीजों की बात करें तो वह भी ज्यादा संख्या में ठीक हो रहे हैं। जैसे कि जिले में पिछले कुछ दिनों से मरीजों को या फिर यूं कहे गंभीर मरीजों को बेड और ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिलने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए शनिवार दोपहर ओडिशा से तीन टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन मंगाई गई है। जिससे जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया गया है और इसी वजह से गंभीर मरीजों की हालत में सुधार देखने को मिला है।

इसके अलावा गंभीर मरीजों को जिस दवाई की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। वह भी जिले में आसानी से उपलब्ध हो रही है। स्वास्थ्य विभाग इस और सतर्क हो चुका है कि कोई भी व्यक्ति दवाई और ऑक्सीजन की कालाबाजारी ना करें। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को भी सख्त आदेश दिए गए हैं।

इसी के चलते ऑक्सीजन कंपनी के बहार पुलिस की तैनाती या फिर यूं कहें मौजूदगी देखी जा सकती है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो रविवार को 1755 पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं 954 मरीज ठीक होकर अपने घर को वापस चले गए।

इसके अलावा अगर हम पिछले 24 घंटे में हुई मृत्यु की बात करें तो 7 मरीजों ने महामारी के चलते अपनी जान को गवाया है। लेकिन रिकवरी रेट में किसी प्रकार की कोई भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago