Categories: Faridabad

अचानक लगे लॉकडाउन से लोगों को हो सकती है परेशानी, प्रशासन की नहीं है तैयारी

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने पहले जिले में पहले वीकेंड लॉकडाउन तथा अब संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। लॉकडाउन के इस फैसले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां नहीं की गई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।


दरअसल, आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन डाउन की घोषणा कर दी जिसमे फरीदाबाद में शामिल था। लॉक डाउन की घोषणा होते ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजी- रोटी का खतरा सताने लगा जिसके बाद प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर पलायन करने लगे। अचानक लगे इस लॉकडाउन ने लोगों को भी असमंजस में डाल दिया है। प्रशासन की ओर से लॉकडाउन को लेकर अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

अचानक लगे लॉकडाउन से लोगों को हो सकती है परेशानी, प्रशासन की नहीं है तैयारी


पिछले वर्ष प्रशासन ने तमाम एनजीओ के सहयोग से सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की। तमाम एनजीओ के द्वारा लोगों को खाने के पैकेट व सभी जरूरतमंद चीजें उपलब्ध करवाई गई थी परंतु इस बार प्रशासन को तैयारियों के लिए समय ही नहीं मिल पाया‌‌।

समय न मिलने का खामियाजा मजदूर तबके तथा आमजन को भुगतना पड़ेगा ऐसे में यह सोचने का विषय है कि क्या इस बार भी जिले में भूखमरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।



गौरतलब है कि जिले में महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच मरीज तथा तीमारदार दोनों ही हलकान हो रहे हैं प्रशासन की ओर से मदद के दावे तो किए जा रहे हैं परंतु जमीनी स्तर पर कुछ और ही देखने को मिल रहा है। ‌

मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन को लेकर दर-दर भटक रहे हैं ऐसे में लॉकडाउन का लगना लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago