Categories: India

पति के नही होने दिए सात फेरे , पत्नी ने किया कुछ ऐसा काम की सोचने पर होंगे मजबूर

हम जिस समाज में रहते हैं भले ही उस समाज में लड़का लड़की को एक समान दर्जा देने का कितना ही दम क्यों ना भरा जाता है। मगर सच्चाई यही है कि आज भी महिलाओं को दहेज के नाम पर रौंदा जाता है, और दहेज ना दिए जाने पर कभी उन्हें आग के हवाले कर दिया जाता है, तो कभी तलाक के जरिए उनसे अपने रिश्ते नाते तोड़ लए जाते हैं।

मगर हरियाणा के झज्जर जिले में एक ऐसा ही शख्स दहेज की लालच में पहली पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर चुका था लेकिन पिछले 7 साल से उसका मुकदमा चल रहा था इससे पहले कि वह तलाक देकर अपनी पहली पत्नी से अलग होता उससे पहले ही वह दूसरी शादी करने चल पड़ा था।

पति के नही होने दिए सात फेरे , पत्नी ने किया कुछ ऐसा काम की सोचने पर होंगे मजबूर

मगर शादी होने से पहले या फिर यूं कहें कि ठीक फेरे होने से पहले ही पहली पत्नी महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की टीम और पुलिस को लेकर उसके मंडप पर जा पहुंची। जहां ना सिर्फ पहली पत्नी ने पति की दूसरी शादी रुकवाई, वही उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी करवाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत निवासी व आरोपी युवक के साथ ठीक 7 साल पहले साल 2014 में हुई थी। पत्नी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति ने दहेज को लेकर उसे मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया था इतना ही नहीं दहेज के चलते उसे अपने ही ससुराल से निकाल दिया गया था, और वह जब से मायके में रह रही थी। उसने बताया कि ससुराल के ही रिश्तेदार से दूसरी शादी करने का पता लगा था।

महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की टीम के सदस्यों ने बताया कि शिकायत मिलने पर वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने युवक को दूल्हे की वेशभूषा में शादी करते हुए पकड़ा है।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहीं ना कहीं यह एक समाज के लिए संदेश भी है कि महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना चाहिए चाहे अंजाम कुछ भी क्यों ना हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago