Categories: Faridabad

महामारी से ग्रस्त मरीजों को फ्री में दे रहे हैं ऑक्सीजन मीटर और स्टीमर

महामारी के दौरान जहां हर कोई व्यक्ति अपने घर पर रहकर सुरक्षित होने की कामना करता है। वही जिले में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद है। जो महामारी से संक्रमित लोगों की सेवा करने में पीछे नहीं हटते हैं। चाहे वह खुद ही उस महामारी की चपेट में क्यों ना आ जाए। लेकिन सेवा करने के दौरान वह अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करते हैं।

ताकि वह इस महामारी से बचे रह सके और लोगों की सेवा में किसी प्रकार की कोई बाधा ना आ सके। जिले में भी एक ऐसा व्यक्ति मौजूद है जो यह सोचता है कि सेवा ही सेवा करो फल की इच्छा मत करो । इसी सिद्धतान्त की पालना करते हुए प्रवीन गुलाटी के द्वारा महामारी से ग्रस्त मरीज के घर जाकर फल वितरण का कार्य किया गया।

महामारी से ग्रस्त मरीजों को फ्री में दे रहे हैं ऑक्सीजन मीटर और स्टीमर

इससे पहले भी प्रवीन गुलाटी द्वारा इस महामारी संक्रमित के घर जाकर सेवा का काम किया था। जिसके लिए सभी ने प्रशासा भी की थी। इसी प्रकार से अब वह लगातार संक्रमित व्यक्ति के घरों में जाकर उनको फल वितरण ओर उनके बाहरी कार्यो में भी सहायता कर रहे हैं।

प्रवीन गुलाटी ने बताया कि उनके परिवार में भी एक छोटी बच्ची है और पत्नी है। लेकिन उसके बावजूद उनको महामारी से संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर सेवा करने से डर नहीं लगता है। तब प्रवीन गुलाटी ने कहा कि रब की इच्छा के आगे सब झुक जाते हैं। सब रब के बंदे है। जो होगा वह रब की मर्जी से होगा।

इसलिए डर की कोई बात नहीं। जब तक साथ है वह सेवा करते रहेंगे। प्रवीन गुलाटी ने बताया कि अब वह महामारी के मरीज़ों को ऑक्सिमिटर और स्टीमर भी उपलब्ध करा रहे हैं। अभी हाल ही में 4 ऑक्सिमिटर ओर 4 स्टीमर वह महामारी से पीड़ित परिवार को दे चुके हैं और 15 दिन के बाद वापस लेकर फिर किसी ओर महामारी से पीड़ित परिवार को दे देंगे।

साथ ही सावधानी के साथ ऑक्सिमिटर और स्टीमर को सैनिटाइजर करते हैं। फिर किसी ओर को देते हैं। काफी सारे लोगो ने सहयोग भी किया है। उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। जिन्हीने इस नेक में मेरा साथ दिया। प्रवीन गुलाटी के द्वारा अब तक 1 नंबर, 5 नंबर, जवाहर कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, 2 नंबर,11 सेक्टर आदि जगहों पर सेवा प्रदान की जा चुकी है।

सभी जगहों पर ऑक्सिमिटर और स्टीमर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही खाना और फल वितरण भी किया जा रहा है। महामारी काल मे लगातार सेवा जारी रहेगी। जो भी सेवा हो सकेगी वह मेरे द्वारा जारी रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago