बाप बेटा मिलकर करते थे रेम्डेजिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिनके तहत कार्रवाई करते हुए थाना बीपीटीपी की टीम ने रेम्डेजिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेंद्र और अतुल का नाम शामिल है जो दोनों पिता-पुत्र हैं। 58 वर्षीय आरोपी वीरेंद्र 29 वर्षीय आरोपी अतुल का पिता है। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 75 के रहने वाले हैं।

बाप बेटा मिलकर करते थे रेम्डेजिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी सस्ते दामों में इंजेक्शन लाकर 35 हजार रुपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से इसको बेचने की फिराक में है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर संदीप गहलान के साथ मिलकर पुलिस टीम का गठन किया।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ग्राहक बनकर उसे फोन किया और इंजेक्शन की मांग की। आरोपी ने इंजेक्शन के लिए ₹35000 मांगे और इंजेक्शन लेने के लिए पुलिस टीम को सेक्टर 75 स्थित गोल्डन गेट के पास बुलाया।

आरोपी अतुल अपने पिता आरोपी वीरेंद्र सहित स्कूटी पर सवार होकर बताए गए स्थान पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम के साथ मौजूद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप गहलान ने जब आरोपियों से इंजेक्शन बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से रेम्डेजिविर के 5 इंजेक्शन बरामद किए गए।

आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, दवा मूल्य नियंत्रण आदेशों के तहत थाना बीपीटीपी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह इंजेक्शन वह गुड़गांव के किसी जानकार से लेकर आए थे और महंगे दामों में बेचकर पैसा कमाना चाहते थे।

पूछताछ पूरी करने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago