जरूरी खबर : अब बिना पास के लेने गए राशन या दवाई तो दर्ज होगी FIR , यहां जानें कैसे बनवाएं पास

महामारी की दूसरी लहर इस समय अपना कहर दिखा रही है। हर जिले में इस समय स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। प्रदेश में पहले नाइट कर्फ्यू लगा, फिर 9 जिलों में लाॅकडाउन और इसके बाद पूरा प्रदेश लॉक किया। इसके बावजूद जब लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आए तो अब घर से बाहर किसी भी काम के लिए निकलने पर पास अनिवार्य कर दिया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में हर दिन आकड़ें नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब कोई भी बिना पास के घर से बाहर निकला तो उसके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की जाएगी। यदि कोई राशन, दवा लेने भी गली-मोहल्ले से दूर की दुकान पर जाएगा तो पास जरूरी होगा।

जरूरी खबर : अब बिना पास के लेने गए राशन या दवाई तो दर्ज होगी FIR , यहां जानें कैसे बनवाएं पास

इस समय हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में महामारी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बना ली है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब यह कदम उठाया गया है। आपको पास सरल पोर्टल पर ऑनलाइन मिलेगा। पास जारी करने का अधिकार जिलों के डीसी को दिया गया है। यदि किसी डीसी के पास ज्यादा एप्लीकेशन आने पर लोड बढ़ता है तो वे अपने अधीनस्थ को भी संबंधित यूजर लॉगिन दे सकेंगे।

हर दिन मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय माॅनिटिरिंग कमेटी की हुई बैठक में सख्ती का फैसला लिया गया। बाजारों में और भी भीड़ कम करने के लिए राशन, केमिस्ट आदि की दुकानें भी अब रोस्टर के आधार पर खोलने के आदेश विज ने दिए हैं।

प्रदेश में महामारी से इस समय त्राहिमाम मचा है। हर जिले में स्थिति संतोषजनक नहीं है। महामारी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तबाही मचा रखी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago