Categories: Faridabad

फरीदाबाद में बाजार खोलने के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस, इन नियमो के तहत खुलेगी दुकानें

फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले में दुकानों को खोलने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिनमें निर्धारित किया गया है कि जिले में कौन सी दुकानें किस समय तक खोली जा सकेगी और दुकानों को खोलने के नए नियम क्या होंगे।

फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस:-

फरीदाबाद में बाजार खोलने के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस, इन नियमो के तहत खुलेगी दुकानें

जिले में सोमवार बुधवार व शुक्रवार को बाजार की अदाएं और की दुकानें खोलने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।

मंगलवार गुरुवार व शनिवार को बाएं और की दुकानें खोलने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अर्थात हुड्डा के बाजारों में सम एवं विषम के आधार पर दुकानें खोलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।

दुकान खोले जाने का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिले में दुकानदारों द्वारा रविवार के दिन दुकानें खोलने की अपील जिला प्रशासन से की गई थी लेकिन इस अपील को स्वीकृति नहीं दी गई है और रविवार को पहले की भांति दुकान बंद रखे जाने का आदेश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है।

दवाई की दुकान, आटा चक्की, दूध की डेरी, बेकरी, और सब्जी वालों पर यह नहीं होंगे लागू

सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल को खोलने की कोई इजाजत अभी तक फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है।

होटल और रैस्टोरेंट भी खोलने की अनुमति नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट, होटल अपने किचन खोलकर सिर्फ होटल से ही बिक्री कर सकते हैं और केवल डिलीवरी सुविधा को फिलहाल शुरू कर सकते है।

बता दें कि लॉक डाउन के पांचवें चरण में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को छूट दी गई है कि वे अपने अनुसार प्रदेश की जनता को छूट दे सकते हैं। लेकिन फरीदाबाद जिले में निरंतर बढ़ रहे संक्रमितो के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहता जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो और बाद में उसे नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाए। इसलिए फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा पहले की भांति जिले में सख्ती जारी रखी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago