Categories: Faridabad

टेस्टिंग करवाने आए मरीजों को पानी की बोतल देकर की सेवा

यह महामारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोई भी यह नहीं चाहता कि वह या उसका परिवार का कोई भी व्यक्ति इस महामारी की चपेट में आए। ज्यादा से ज्यादा लोग अब कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें।

कोई किसी के घर तक भी नहीं जा रहा, कोई किसी से मिल भी नहीं रहा है। महामारी की वजह से बस अपने ही घर में लोग बंद हो चुका है। पर इसके अलावा कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं जो इस समय समाज सेवा का काम कर रहे हैं।

टेस्टिंग करवाने आए मरीजों को पानी की बोतल देकर की सेवा

हम बात कर रहे हैं प्रवीन गुलाटी जो इस समय बीके अस्पताल में लोगों को पानी पिलाने का काम कर रहे हैं। पानी पिलाने के साथ-साथ उनके पास स्टीमर भी है जो इस महामारी के समय में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिए ,अच्छा खाना खाएव समय पर स्टीम ले ,हरी सब्जियां खाएं।

प्रवीन वही सेवा प्रदान कर रहे हैं और लाखों में सच्ची दुआएं ले रहे हैं। वह अस्पताल में पानी की सेवा प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार को प्रवीण गुलाटी ने बीके अस्पताल टेस्टिंग करवाने आए मरीजों को पानी की बोतल भेंट की। उन्होंने कहा कि गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

लोग महामारी के चलते परेशान है लेकिन इसी बीच अगर उनको पानी की सुविधा मिल जाए तो उनके लिए काफी अच्छा होगा और वह काफी समय तक लाइन में खड़े होकर टेस्टिंग पर नंबर आने का इंतजार कर सकते हैं। इसीलिए उन्होंने मंगलवार को टेस्टिंग विभाग में आकर मरीजों को पानी की बोतल भेंट की।

इसके अलावा अगर किसी होम आइसोलेशन वाले मरीज़ों को स्टीमर की जरूरत होती है तो वह उन लोगों को भी प्रदान कर रहे है जिनको सांस लेने में दिक्कत है। उन्होंने यह भी बताया कि वह सच्चे दिल से इस काम को कर रहे हैं।

साथ ही साथ अपना भी पूरा ध्यान रख रहे हैं कि वह प्रॉपर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे है व मास्क व ग्लव्स का इस्तेमाल भी कर रहे है। जिससे वह बिल्कुल स्वस्थ रहें और सेवा प्रदान करते रहे। उनके काम में पूरी इमानदारी है। ऐसे ही लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आकर समाज के लिए अपनी सेवा प्रदान करना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago