सीमा त्रिखा ने बी के हॉस्पिटल पहुँचकर लिया ऑक्सीजन प्लांट का जायज़ा,जल्द शुरू होगा कार्य

फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का आज बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने मौके पर जायजा लिया।

विधायक ने आशा जताई कि यह प्लांट जल्द से जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद है इसी सप्ताह यह पूर्णतया कार्य करना शुरू कर दे। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और लोगों को और भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ से आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल चाल भी जाना और उन्हें भरोसा दिया कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगे तथा कोई को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

सीमा त्रिखा ने बी के हॉस्पिटल पहुँचकर लिया ऑक्सीजन प्लांट का जायज़ा,जल्द शुरू होगा कार्य


इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि बीके अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिलेवासियों को इसका लाभ मिलेगा और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां स्थापित आक्सीजन जनरेटर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन सैकड़ों सिलेंडर ऑक्सीजन बनाने की है।

यह प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन ग्रहण करेगा तथा उसे प्रतिदिन अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप के माध्यम सप्लाई कर सुविधाएं दी जाएंगी।


उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और जिस तरह से हम इस महामारी के रोकधाम में लगे हैं यह काबिले तारीफ है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपना सैंपल देने आ रहे हैं उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर एसडीएम पंकज सेतिया, वरिष्ठ चिकित्सक डा. रचना, डा. विकास, मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा, मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना, मनजीत सिंह के साथ अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago