Categories: CrimeFaridabad

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति की मदद, साथ ही लोगों से किया आग्रह

जब भी हम सड़क के रास्ते कहीं पर जाते हैं। तो हमें कहीं ना कहीं कोई ना कोई हादसा देखने को मिलता है। लेकिन हम उसको अनदेखा करके अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे करने से कई बार उस घटना में घायल हुए व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घटना में घायल हुए लोगों की मदद करने की बजाय फोन के जरिए वीडियो बनाने में ज्यादा मशरूफ नज़र होते हैं और कुछ लोग तमाशबीन बने रहते हैं। लेकिन फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह इतने बड़े अधिकारी होने के बावजूद भी मंगलवार को हाईवे पर एक घटना हुई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सड़क हादसे में घायल हुए दंपत्ति की मदद, साथ ही लोगों से किया आग्रह

उस घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और ओपी सिंह के द्वारा अपने वाहन को रुकवा कर उस घटना की जांच की गई और लोगों से आग्रह किया गया कि अगर सड़क पर किसी प्रकार का कोई हादसा होता है। तो लोग तमाशबीन ना बने। बल्कि उस घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें।

क्योंकि उनकी मदद से उन घायलों को नया जीवनदान मिल सकता है। इसी संदेश के साथ उन्होंने मंगलवार को ट्विटर के माध्यम से लोगों से आग्रह किया है कि सड़क पर हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। लेकिन उस हादसे में घायल लोगों की मदद करना हमारा पहला कर्तव्य है।

इसलिए अगर आपके पास समय हो तो उन घायलों की मदद जरूर करें नहीं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस व अन्य किसी उच्च अधिकारियों को दें। ताकि वह समय रहते उस व्यक्ति की मदद कर सके। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस सिंह सेंट्रल और बल्लभगढ़ एरिया में लॉक डाउन का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे।

तभी हाईवे पर एक स्कूटी पर सवार दंपत्ति अपने गंतव्य को जा रही थी। लेकिन बाइक पर पीछे की और बैठी महिला की साड़ी अचानक से आई में फंस गई, जिसकी वजह से वह बाइक से गिर गई और हादसा होते-होते बच गया। तभी वहां से सीपी ओपी सिंह भी निरीक्षण के लिए गुजर रहे थे।

लेकिन उन्होंने अपने वाहन को रुकवा कर पहले उन दोनों दंपत्ति की मदद करना ज्यादा जरूरी समझा और लोगों से भी आग्रह किया कि वह ऐसी घटना में लोगों की ज्यादा ज्यादा मदद करें। उसके बाद पुलिस के द्वारा ही दंपत्ति को घर पहुंचाया गया। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से आग्रह किया है कि वह भी इस तरह की मदद करने में कभी भी पीछे ना हटे। क्योंकि उनकी एक मदद से शायद उस घटना में घायल व्यक्ति को नया जीवनदान मिल सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago