ऑनलाइन प्राप्त हुई प्लाज़मा रिक्वेस्ट, मात्र 1 घंटे के अंदर पुलिस कर्मी ने डोनेट कर बचाई मरीज़ की जान

महामारी की इस विपरीत परिस्थिति में फरीदाबाद पुलिस के जवान किसी भी कार्य में लोगों की सहायता करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं|

आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्लाज्मा डोनर ढूँढने की रिक्वेस्ट प्राप्त हुई|

ऑनलाइन प्राप्त हुई प्लाज़मा रिक्वेस्ट, मात्र 1 घंटे के अंदर पुलिस कर्मी ने डोनेट कर बचाई मरीज़ की जान

ट्वीटर के माध्यम से सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस के कोविड सेल ने तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद पुलिस के जो कर्मी महामारी से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं उनसे संपर्क किया और थाना सूरजकुंड में तैनात सिपाही संजय ने प्लाज्मा देने के लिए हामी भर दी|

पुलिस टीम ने तुरंत इसकी सूचना आगे भेजी और इस प्रकार मात्र 1 घंटे के अंदर पुलिस टीम की तरफ से प्लाज्मा डोनर को उपलब्ध करवाया गया|

इसके साथ ही सूरजकुंड थाना में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार, प्रधान सिपाही प्रदीप व सिपाही प्रमोद भी संक्रमण होने के बाद ठीक हो चुके हैं तथा लोगों की सेवा में समर्पित होने के लिए एक बार फिर से ड्यूटी पर तैनात हो चुके हैं।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि उनकी टीम हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहती है जिसके लिए उन्हें अपने पुलिसकर्मियों पर गर्व है|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago